नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर सहित देश के बड़े शहरों में बढ़ते वायु प्रदूषण पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आज लाखों लोग, खासकर बच्चे और बुज़ुर्ग, जहरीली हवा के कारण बीमार हो रहे हैं। कई बच्चों को फेफड़ों की बीमारी हो रही है, बुज़ुर्गों को सांस लेने में दिक्कत है और लोगों में कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियां बढ़ रही हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि वायु प्रदूषण ऐसा मुद्दा है जिस पर सरकार और विपक्ष के बीच किसी तरह का मतभेद नहीं होना चाहिए। यह राजनीतिक या वैचारिक मुद्दा नहीं है, बल्कि लोगों की जिंदगी से जुड़ा बड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि इस विषय पर सभी दलों को मिलकर काम करना चाहिए।
राहुल गांधी ने सुझाव दिया कि सरकार को शहरों में वायु प्रदूषण कम करने के लिए एक ठोस और लंबी अवधि का प्लान बनाना चाहिए। विपक्ष इस योजना को बनाने में मदद करने के लिए तैयार है। संसद में इस विषय पर खुलकर और शांतिपूर्ण तरीके से चर्चा होनी चाहिए। चर्चा का मकसद एक-दूसरे पर आरोप लगाना नहीं होना चाहिए, बल्कि देश को दिखाना चाहिए कि इस मुद्दे पर सभी एकजुट हैं।
#WATCH | Delhi: Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi says, “It’s important that the government develops a plan for how to get rid of air pollution in our cities. We are more than happy to cooperate with the government on developing such a plan. There are not many issues… https://t.co/stg9d4dYMI pic.twitter.com/1IvNtamHR4
— ANI (@ANI) December 12, 2025
उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री सभी शहरों के लिए 5 या 10 साल का रोडमैप बनाएं तो यह देश के लिए एक बड़ा कदम होगा। भले ही समस्या पूरी तरह खत्म न हो सके, लेकिन इसे काफी हद तक कम किया जा सकता है और लोगों की जिंदगी आसान बन सकती है।
#WATCH | Delhi: Union Minister of Parliamentary Affairs, Kiren Rijiju, says, “The government, from day one, had made our position very clear that on all important matters, the government is ready to discuss and also to find a solution, taking along the suggestions from all the… https://t.co/stg9d4dYMI pic.twitter.com/9Pp7YPwgEL
— ANI (@ANI) December 12, 2025
राहुल गांधी के सुझावों पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार शुरुआत से ही गंभीर मुद्दों पर चर्चा करने और विपक्ष के सुझावों को शामिल करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि नियमों और कानूनों के अनुसार यह देखा जाएगा कि वायु प्रदूषण पर संसद में चर्चा को कैसे आगे बढ़ाया जाए।
मेष: दिन शुभ रहेगा...