Last Updated: November 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

IND vs RSA: दूसरा T-20 हारने के बाद कोच गंभीर और हार्दिक के बीच हुई बहस

December 13, 2025

IND vs RSA: दूसरा T-20 हारने के बाद कोच गंभीर और हार्दिक के बीच हुई बहस

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुल्लांपुर में सीरीज के दूसरे टी-20 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। टीम की हार के बाद हैड कोच गौतम गंभीर काफी निराशा और गुस्से में नजर आए थे। भारतीय टीम की हार के बाद गौतम गंभीर और टीम के स्टार ऑलराऊंडर हार्दिक पंड्या के बीच जोरदार बहस की खबर आ रही है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो दूसरे टी20 के बाद का है।

ये भी पढ़ें: हिमाचल में बर्फबारी से HRTC बस सेवाएं ठप, 592 रूट पूरी तरह बंद

वीडियो में गंभीर और हार्दिक पंड्या कुछ मिनट तक एक दूसरे के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। दोनों के चेहरे की भाव-भंगिमा से अंदाजा लगाया जा रहा है कि हार के बाद गंभीर खफा हैं और इसी मुद्दे पर हार्दिक के साथ उनकी बहस हो रही है। मैच में हार्दिक का प्रदर्शन साधारण रहा था। गेंदबाजी में उन्होंने 3 ओवर में 34 रन लुटाए थे और एक भी विकेट नहीं ले सके थे। बल्लेबाजी के दौरान 23 गेंद पर सिर्फ 20 रन बना सके थे। उनका गेंद और बल्ले से साधारण प्रदर्शन भी हैड कोच गंभीर की निराशा का कारण हो सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें