Punjab Polls Live: पंजाब में आज जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। राज्यभर में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इन चुनावों में पंचायत समिति के 8,098 और जिला परिषद के 1,249 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
दोपहर 2 बजे तक ज़िला परिषद और ब्लॉक समिति वोटिंग प्रतिशत
1 अमृतसर 24
2 बरनाला 28.8
3 बठिंडा 33.85
4 फिरोजपुर 37.6
5 फरीदकोट 34.48
6 फाजिल्का 35.5
7 फतेहगढ़ साहिब 38
8 गुरदासपुर 32.8
9 होशियारपुर 29.78
10 जालंधर 29.2
11 कपूरथला 30.1
12 लुधियाना 29.8
13 मोगा 0
14 मानसा 36
15 मलेरकोटला 34.46
16 मुक्तसर 35.35
17 पटियाला 31.3
18 पठानकोट 38.51
19 रूपनगर 36.04
20 एस.बी.एस. नगर 31
21 एस.ए.एस. नगर 38.5
22 संगरूर 32.35
23 तरनतारन 27.5
औसत 30.21%
फिरोजपुर में भाजपा उम्मीदवार पर हमला
पंजाब में जिला परिषद और ब्लॉक समिति के चुनावों के दौरान राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिरोजपुर जिले के गांव फत्तूवाला में भाजपा के उम्मीदवार जगदीप सिंह पर मतदान के दौरान हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल हुए जगदीप को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अमृतसर में दो मतदान केंद्रों के चुनाव रद्द
वहीं, अमृतसर जिले में दो मतदान केंद्रों खासा और खुरमिनिया पर जिला परिषद और ब्लॉक समिति के चुनाव रद्द कर दिए गए। अधिकारियों के अनुसार, दोनों केंद्रों पर बैलेट पेपर में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार का चुनाव चिन्ह गलत छपा था, जिसके कारण मतदान को रद्द करना पड़ा।
जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव के लिए वोटिंग जारी
पूरे पंजाब में दोपहर 12 बजे तक 19.1% वोटिंग
गुरदासपुर में दोपहर 12 बजे तक 22% वोटिंग
श्री फतेहगढ़ साहिब में दोपहर 12 बजे तक 20% वोटिंग
फरीदकोट में दोपहर 12 बजे तक 22.70% वोटिंग
SBS में दोपहर 12 बजे तक 17.90% वोटिंग
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने डाला वोट
बादल गांव में ज़िला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव के दौरान मतदान किया। वहीं इस दौरान उन्होंने लोगों से ब्लॉक समिति और ज़िला परिषद चुनाव में बड़ी संख्या में हिस्सा लेने अपील की। ज़िला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव के लिए वोटिंग जारी है।

बरनाला में हंगामा
बरनाला जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के दौरान बरनाला के महल कलां विधानसभा क्षेत्र के गांव रायसर पटियाला में हंगामा हो गया। आरोप हैं कि ब्लॉक समिति के बूथ नंबर 20 पर बैलेट पेपर से शिरोमणि अकाली दल (शिअद) का चुनाव चिन्ह गायब था, जिससे मतदान प्रक्रिया प्रभावित हुई।
हंगामा बढ़ने के बाद महल कलां के एसडीएम बेअंत सिंह और डीएसपी जसपाल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ बातचीत कर स्थिति को शांत करने का प्रयास किया। प्रशासन ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी और चुनाव प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के लिए सुबह 10 बजे तक कुल मतदान
जिला परिषद और ब्लॉक समिति मोगा- 7.04 प्रतिशत
पंचायत समिति बाघापुराना- 7.74 प्रतिशत
ब्लॉक समिति कोट इसे खां- 8.81 प्रतिशत
पंचायत समिति धर्मकोट- 8.01 प्रतिशत
पंचायत समिति निहाल सिंह वाला – 6.36
कुल मतदान – 7.52 प्रतिशत
बठिंडा में जिला परिषद/पंचायत समिति चुनाव के लिए वोटिंग जारी है
ब्लॉक रामपुरा में 8% वोटिंग हुई।
ब्लॉक बठिंडा में 7.8% वोटिंग हुई।
ब्लॉक मौर में 07% वोटिंग हुई।
अटारी विधानसभा के 3 गांवों में चुनाव रद्द
अटारी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले घरिंडा, डांडे और वरपाल गांवों में ब्लॉक समिति और जिला परिषद के चुनावों को रद्द कर दिया गया है। पंजाब राज्य चुनाव आयोग ने यह निर्णय भारतीय जनता पार्टी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों के बाद लिया है।
BJP ने आयोग के समक्ष दावा किया था कि इन गांवों में कराए जा रहे चुनावों के दौरान बैलेट पेपर में पार्टी के उम्मीदवार का नाम और चुनाव चिह्न शामिल नहीं किया गया। पार्टी का कहना है कि इस गंभीर चूक के कारण न केवल उम्मीदवार के अधिकार प्रभावित हुए, बल्कि मतदाताओं को भी सही विकल्प से वंचित होना पड़ा। मामले की गंभीरता को देखते हुए चुनाव आयोग ने त्वरित संज्ञान लेते हुए तीनों गांवों में संबंधित चुनावों को रद्द करने का आदेश जारी किया।
पट्टी से अकाली दल का पोलिंग एजेंट लापता
पट्टी क्षेत्र में चुनाव के बीच सियासी हलचल तेज हो गई है। शिरोमणि अकाली दल ने दावा किया है कि उनका एक पोलिंग एजेंट संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
अकाली दल के अनुसार, मतदान के दौरान उनके कार्यकर्ताओं और पोलिंग एजेंटों को कथित रूप से डराया-धमकाया गया। पार्टी नेताओं का कहना है कि दबाव की राजनीति के चलते चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी कड़ी में एक पोलिंग एजेंट के अचानक गायब होने की खबर ने मामले को और संवेदनशील बना दिया है।
पार्टी ने प्रशासन और चुनाव आयोग से इस घटना की तुरंत और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। अकाली दल का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उच्च स्तर पर शिकायत दर्ज कराएंगे।
जालंधर के 84 साल के बुज़ुर्ग ने डाला पहला वोट
जालंधर के कंगनीवाल गांव में पंचायत समिति और ज़िला परिषद चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। एक 84 साल के वोटर वोटिंग शुरू होने से करीब आधा घंटा पहले पोलिंग स्टेशन पहुंच गए। बुज़ुर्ग वोटर ने कहा कि वह वोट देने के लिए बहुत उत्साहित थे, इसलिए उन्होंने सबसे पहले अपना वोट डाला।

अमृतसर जिले में जिला परिषद और ब्लॉक समिति की 195 सीटें
अमृतसर जिले की कुल 195 सीटों के लिए कुल 444 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव प्रक्रिया को आसानी से कराने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वोटिंग के लिए जिले भर में कुल 1191 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनमें से 466 बूथों को सेंसिटिव और 80 बूथों को बहुत सेंसिटिव घोषित किया गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के तहत वोटिंग प्रक्रिया को आसानी से कराने के लिए करीब 11,500 कर्मचारियों को तैनात किया गया है।
अमृतसर जिले में कुल 24 जिला परिषद सीटें हैं। इनमें से 3 सीटों पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार बिना किसी मुकाबले के जीते हुए घोषित किए गए हैं। इसके साथ ही, 10 ब्लॉकों की कुल 195 ब्लॉक समिति सीटों में से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने 61 सीटें जीती हैं और कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार ने एक सीट बिना किसी मुकाबले के जीती है।
बाकी 133 ब्लॉक समिति सीटों के लिए 378 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिससे कई जगहों पर कड़ा मुकाबला होने की संभावना है। अलग-अलग राजनीतिक पार्टियां और इंडिपेंडेंट उम्मीदवार वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं। चुनाव नतीजों की सुरक्षित गिनती के लिए जिले में 7 स्ट्रांग रूम और 7 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि चुनाव पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए हर मुमकिन कदम उठाए जा रहे हैं।
फिरोजपुर में सुरक्षा व्यवस्था सतर्क
भारत–पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे फिरोजपुर के हुसैनीवाला बॉर्डर क्षेत्र के गांव गट्टी रहीमेके में घने कोहरे के बावजूद मतदाता मतदान केंद्रों तक पहुंचे। इसी दौरान एक व्यक्ति बिना अनुमति पोलिंग बूथ में प्रवेश करने की कोशिश करता पाया गया। पहचान पत्र दिखाने के बावजूद उसे पुलिस और अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने रोक लिया और डीसी की अनुमति लाने के निर्देश के साथ बाहर कर दिया। घटना के बाद सुरक्षा और सख्त कर दी गई।
मुख्यमंत्री भगवंत मान की अपील
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेशवासियों से अपील की कि वे ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनावों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार के लालच और भाई-भतीजावाद से ऊपर उठकर निष्पक्ष मतदान करने का आग्रह किया और गांवों के विकास के लिए सही प्रतिनिधि चुनने की बात कही।
मोगा में सुबह से मतदान शुरू
मोगा जिले में सुबह 8 बजे से मतदान प्रक्रिया आरंभ हो गई। जिले में कुल 5,64,268 मतदाता हैं, जिनमें पुरुष, महिलाएं और ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। यहां 662 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से बड़ी संख्या संवेदनशील और अति-संवेदनशील श्रेणी में रखी गई है। सुरक्षा के लिए करीब 1,600 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
जिले में जिला परिषद की 15 सीटों और पंचायत समितियों की 101 सीटों के लिए चुनाव हो रहा है। विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ-साथ बड़ी संख्या में निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं।
बठिंडा में कोहरे के बावजूद लोकतंत्र की जीत
बठिंडा जिले में सुबह घना कोहरा छाया रहा, लेकिन इससे मतदाताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। लोग समय पर मतदान केंद्रों पर पहुंचे और मतदान कर्मी भी निर्धारित समय पर अपनी ड्यूटी पर मौजूद रहे। जिला प्रशासन द्वारा मतदाताओं की जांच के बाद ही उन्हें बूथ में प्रवेश दिया जा रहा है। एसपी स्तर के अधिकारी भी स्वयं मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते नजर आए।
ये भी पढ़ें: पंजाब-हरियाणा में सताएगी सर्दी, हिमाचल में पारा माइनस में, कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट
पूरे पंजाब में पंचायत समिति और जिला परिषद चुनावों को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कड़ी सुरक्षा, प्रशासन की सतर्कता और जनता की सक्रिय भागीदारी के बीच यह चुनाव ग्रामीण लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में अहम साबित हो रहा है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...