इंटरनेशनल डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में स्थित मशहूर बॉन्डी बीच पर रविवार को अचानक गोलियां चलने से हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो हथियारबंद लोगों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिससे वहां मौजूद लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगे। पूरे इलाके में चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के दौरान बीच पर मौजूद लोगों ने बताया कि उन्होंने डर से भरी चीखें सुनीं और लोग अपनी जान बचाने के लिए तेजी से भागते नजर आए। कई लोग जमीन पर गिर पड़े, तो कुछ ने पास की दीवारों और इमारतों के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग घायलों को सीपीआर देते हुए उनकी जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
❗️2 GUNMEN spotted as shots echo across Bondi Beach right now
Hysterical screams from onlookers
Reports of ‘multiple victims’ https://t.co/aOvPWkB0Wr pic.twitter.com/1TtpEWpJ7n
— RT (@RT_com) December 14, 2025
प्रत्यक्षदर्शियों और सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो के मुताबिक, काले कपड़े पहने दो बंदूकधारी एक ब्रिज पर खड़े नजर आए। बताया जा रहा है कि वहां एक दर्जन से लेकर 50 तक गोलियों की आवाजें सुनी गईं। गोलियों की आवाज सुनते ही बीच पर मौजूद लोग जान बचाकर भागने लगे।
पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर तैनात
घटना के बाद न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया। पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे बॉन्डी बीच इलाके से दूर रहें और अगर कोई वहां फंसा है तो सुरक्षित जगह पर छिपकर रहे। पुलिस ने बाद में जानकारी दी कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, लेकिन ऑपरेशन अभी भी जारी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
हनुक्का उत्सव के दौरान हुई घटना की आशंका
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह फायरिंग उस समय हुई जब बीच पर यहूदी त्योहार हनुक्का के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम “चानुका बाय द सी” चल रहा था। यह कार्यक्रम चबाड ऑफ बॉन्डी द्वारा आयोजित किया गया था। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
ये भी पढ़ें: Bihar News: टेंट के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
एम्बुलेंस सेवा के अनुसार, इस घटना में कम से कम 10 लोग घायल हुए हैं। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में 3 से लेकर 7–10 लोगों की मौत का दावा किया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने साफ किया है कि मौतों की संख्या को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने लोगों से अफवाहें न फैलाने की अपील की है।
सरकार ने दी ये प्रतिक्रिया
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज के कार्यालय ने बताया कि वे हालात पर नजर बनाए हुए हैं और लोगों से पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। न्यू साउथ वेल्स के प्रीमियर क्रिस मिन्स ने इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया है और कहा है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
जांच जारी
फिलहाल पुलिस पूरे इलाके की तलाशी ले रही है और मामले की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जैसे-जैसे नई जानकारी सामने आएगी, उसे सार्वजनिक किया जाएगा।
VIDEO: ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰੀਸ਼ਦ ਤੇ ਬਲਾਕ ਸੰਮਤੀ ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਦੀ ਹੋਈ ਸ਼ੁਰੂਆਤ, ਦੇਖੋ ਮੌਕੇ ਦੇ ਹਾਲਾਤ