Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंडर-19 एशिया कप में भारत ने पाक को दी मात, 90 रन से जीता मैच

December 14, 2025

अंडर-19 एशिया कप में भारत ने पाक को दी मात, 90 रन से जीता मैच

खेल डेस्कः भारत ने अंडर-19 एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को 90 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। दुबई के आईसीसी एकेडमी ग्राउंड में खेले गए ग्रुप ए मुकाबले में बारिश के कारण मैच को 49-49 ओवर का कर दिया गया था।

भारतीय टीम ने दिया 241 रन का लक्ष्य

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 46.1 ओवर में 240 रन पर सिमट गई और पाकिस्तान को 241 रन का लक्ष्य दिया। भारत की ओर से आरोन जॉर्ज और कनिष्क चौहान ने अहम पारियां खेलीं। वैभव सूर्यवंशी (5) के जल्दी आउट होने के बाद कप्तान आयुष म्हात्रे ने आरोन के साथ पारी संभाली। म्हात्रे 38 रन बनाकर आउट हुए, जबकि आरोन जॉर्ज ने 88 गेंदों में 85 रन की शानदार पारी खेली। उनकी पारी में 12 चौके और एक छक्का शामिल रहा। वह शतक से चूक गए। इसके बाद कनिष्क चौहान ने 46 रन बनाकर भारत का स्कोर 200 के पार पहुंचाया।

पाकिस्तान की ओर से अब्दुल सुभान और मोहम्मद सय्यम ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, निकाब शफीक को दो विकेट मिले, जबकि अली रजा और अहमद हुसैन ने एक-एक सफलता हासिल की।

150 रन पर सिमटा पाकिस्तान

241 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 150 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान के लिए हुजैफ़ा अहसान ने 83 गेंदों में 70 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाज खास योगदान नहीं दे सके। भारत की गेंदबाजी में दीपेश देवेन्द्रन और कनिष्क चौहान ने तीन-तीन विकेट चटकाए, जबकि किशन कुमार सिंह ने दो विकेट हासिल किए। इस जीत के साथ भारत ने अंडर-19 एशिया कप में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें