Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal Weather: हिमाचल की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी, शीतलहर तेज, जानें कैसा रहेगा माैसम

December 15, 2025

Himachal Weather: हिमाचल की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी, शीतलहर तेज, जानें कैसा रहेगा माैसम

हिमाचल डेस्कः हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों पर लगातार तीसरे दिन बर्फबारी दर्ज की गई है। सोमवार सुबह रोहतांग दर्रा सहित लाहौल क्षेत्र की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ, जिससे प्रदेश में शीतलहर और तेज हो गई है। वहीं राजधानी शिमला और कुल्लू में सुबह से हल्के बादल छाए रहे।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मौसम इसी तरह बने रहने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

IMD ने 15 से 17 दिसंबर तक भाखड़ा बांध के जलाशय क्षेत्र, उसके आसपास के इलाकों और बल्ह घाटी के कुछ हिस्सों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 17 दिसंबर को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार हैं, जिसके प्रभाव से 20 और 21 दिसंबर को ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है।

प्रदेश में दर्ज न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)

शिमला: 10.6

सुंदरनगर: 6.5

कल्पा: 2.0

धर्मशाला: 7.0

मनाली: 6.9

हमीरपुर: 7.4

ताबो: -2.7

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें