Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन ने जापानी नागरिक इवासाकी शिगेरु पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया

December 15, 2025

चीन ने जापानी नागरिक इवासाकी शिगेरु पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया

चीनी विदेश मंत्रालय ने 15 दिसंबर को जापानी नागरिक इवासाकी शिगेरु पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया।

बताया जाता है कि इवासाकी शिगेरु जापान के आत्मरक्षा दल का पूर्व चीफ ऑफ स्टाफ है। उसका जन्म 3 फरवरी 1953 में हुआ था। इवासाकी शिगेरु ने थाईवान की स्वाधीनता के पक्षधरों के साथ खुलेआम साठगांठ की, एक चीन की नीति व चीन-जापान चार राजनीतिक दस्तावेजों के सिद्धांतों का गंभीर उल्लंघन किया, चीन के अंदरूनी मामलों में गंभीर हस्तक्षेप किया और गंभीरता से चीन राष्ट्रीय प्रभुसत्ता व प्रादेशिक अखंडता को नुकसान पहुंचाया। चीन लोक गणराज्य के विदेशी प्रतिबंध विरोधी कानून अनुच्छेद 3, 4, 5, 6, 9 और 15 के अनुसार चीन ने इवासाकी शिगेरु पर निम्न प्रतिबंध लगाने का फैसला किया।

पहला, चीन में उसकी चल संपत्ति, अचल संपत्ति और अन्य सभी संपत्तियां जाम की जाएंगी।

दूसरा, चीन में सभी संगठनों और लोगों द्वारा उसके साथ व्यापार और सहयोग आदि गतिविधि करने पर पाबंदी लगाई जाएगी।

तीसरा, उसे वीज़ा जारी नहीं किया जाएगा और उसे चीन (हांगकांग और मकाओ सहित) में आने की इजाज़त नहीं दी जाएगी।

यह फैसला 15 दिसंबर 2025 को लागू होगा।

ये भी पढ़ें- Himachal: सोलन की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, घटना के वक्त फंसे 175 कर्मचारी निकाले सुरक्षित

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें