नेशनल डेस्क। उत्तर गोवा के अर्पोरा इलाके में स्थित नाइटक्लब ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ में हुए दर्दनाक अग्निकांड के मुख्य आरोपी गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा को अब थाईलैंड से भारत लाया जा रहा है। बैंकॉक में प्रत्यर्पण (एक्सट्रडिशन) की प्रक्रिया पूरी होते ही दोनों आरोपी भारत के लिए रवाना हो गये थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाइट क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स को भारत लाया गया, जिसके बाद गोवा पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।
दिल्ली एयरपोर्ट पर गोवा पुलिस लेगी हिरासत
बताया जा रहा है कि जैसे ही लूथरा बंधु दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरेंगे, गोवा पुलिस उन्हें अपनी हिरासत में ले लेगी। इसके बाद दोनों आरोपियों को पाटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा।गोवा पुलिस पहले ही इस मामले को लेकर दिल्ली पहुंच चुकी है, ताकि केंद्रीय एजेंसियों से आरोपियों की कस्टडी ली जा सके।
भीषण अग्निकांड में 25 लोगों की हुई थी मौत
इस भीषण अग्निकांड में 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। यह हादसा पूरे देश को झकझोर देने वाला था। पीड़ित परिवारों के लिए यह खबर बड़ी राहत मानी जा रही है कि करीब 10 दिनों बाद मुख्य आरोपियों को भारत लाया जा रहा है। लंबे समय से परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
#WATCH | Bangkok, Thailand | Luthra brothers-Gaurav and Saurabh, the owners of the Birch by Romeo Lane nightclub in Arpora, Goa, where 25 people were killed in a fire, are being deported from Thailand today.
The two brothers are being brought to Delhi, where they will be… pic.twitter.com/acedxyRkxJ
— ANI (@ANI) December 16, 2025
बैंकॉक एयरपोर्ट पर दिखे लूथरा बंधु
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कई वीडियो में गौरव और सौरभ लूथरा को बैंकॉक एयरपोर्ट पर देखा गया। इन वीडियो के सामने आने के बाद यह साफ हो गया कि प्रत्यर्पण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। भारत पहुंचने के बाद दोनों आरोपियों को औपचारिक रूप से गोवा पुलिस और अन्य संबंधित एजेंसियों को सौंप दिया जाएगा।
पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं 5 कर्मचारी
इस मामले में अब तक नाइटक्लब के 5 मैनेजर और स्टाफ सदस्य गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों और सुरक्षा नियमों के उल्लंघन की पूरी जांच की जा रही है। सरकार और पुलिस ने साफ किया है कि इस हादसे के लिए जिम्मेदार किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
थाईलैंड कैसे भागे थे लूथरा बंधु?
गौर करने वाली बात यह है कि 6 दिसंबर को आग की घटना के तुरंत बाद ही लूथरा बंधु थाईलैंड के फुकेत भाग गए थे। इसके बाद भारतीय एजेंसियों ने उनके खिलाफ इंटरपोल का ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी करवाया। भारतीय दूतावास के हस्तक्षेप के बाद 11 दिसंबर को थाई अधिकारियों ने दोनों को हिरासत में लिया।
अब आगे क्या होगी कार्रवाई?
-दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टडी
-पाटियाला हाउस कोर्ट में पेशी
-इसके बाद गोवा ले जाया जाएगा
-अंजुना पुलिस स्टेशन में पूछताछ
-बुधवार को मापुसा कोर्ट में पेशी संभव
-अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में कानूनी प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और सख्ती से अपनाई जाएगी।
Watch Video- ਮੋਰੱਕੋ ”ਚ ਭਿਆਨਕ ਹੜ੍ਹ! 37 ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਹੋਈ ਮੌਤ, ਕਈ ਘਰ ਢਹਿ ਢੇਰੀ
मेष: दिन शुभ रहेगा...