नई दिल्ली: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बढ़ते प्रदूषण को लेकर दिल्ली के लोगों से माफी मांगी है। उन्होंने साफ कहा कि नौ-दस महीनों में प्रदूषण को पूरी तरह खत्म करना किसी भी सरकार के लिए संभव नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह भरोसा भी दिलाया कि सरकार प्रदूषण कम करने के लिए लगातार काम कर रही है।
मंत्री सिरसा ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण एक बहुत बड़ी और पुरानी समस्या है। उन्होंने कहा, “मैं दिल्ली के लोगों से माफी मांगता हूं। सच्चाई यह है कि कोई भी सरकार 9-10 महीनों में प्रदूषण को पूरी तरह खत्म नहीं कर सकती।” उनका कहना था कि सरकार जमीनी स्तर पर काम कर रही है और हालात सुधारने की कोशिशें जारी हैं।
मंत्री सिरसा ने यह भी घोषणा की कि 18 दिसंबर से दिल्ली में बिना PUC (प्रदूषण जांच प्रमाणपत्र) वाले किसी भी वाहन को पेट्रोल या डीजल नहीं दिया जाएगा। वाहन चालकों के पास आज और कल का ही समय है PUC बनवाने के लिए। गुरुवार से यह नियम सख्ती से लागू होगा।
बिना PUC वाले वाहनों पर कार्रवाई होगी। निर्माण सामग्री (कंस्ट्रक्शन मटेरियल) ले जाते पाए जाने पर ट्रक सीज किया जाएगा। भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा। इसके अलावा, दिल्ली के बाहर से आने वाले BS-6 मानक से नीचे के वाहनों पर अगले आदेश तक रोक जारी रहेगी।
बताते चलें कि, सरकार एक तरफ प्रदूषण की गंभीरता को स्वीकार कर रही है, तो दूसरी ओर सख्त नियम पेट्रोल-डीजल पर रोक और वाहनों पर कार्रवाई के जरिए प्रदूषण कम करने की कोशिश कर रही है। मंत्री सिरसा का कहना है कि भले ही समस्या पूरी तरह तुरंत खत्म न हो, लेकिन सरकार हालात सुधारने के लिए लगातार काम कर रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...