नेशनल डेस्क: राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए रेखा सरकार ने दो अहम फैसले लिए हैं। सरकार ने कहा है कि प्रदूषण के कारण जिन निर्माण कार्यों को रोका गया है, उससे प्रभावित सभी रजिस्टर्ड और वेरिफाइड निर्माण मजदूरों को आर्थिक मदद दी जाएगी। इन मजदूरों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए 10 हजार रुपये भेजे जाएंगे, ताकि उन्हें काम बंद होने की स्थिति में राहत मिल सके।
इसके साथ ही सरकार ने दूसरा बड़ा फैसला लेते हुए दिल्ली के सभी सरकारी और निजी दफ्तरों में 50 प्रतिशत कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य कर दिया है। हालांकि, स्वास्थ्य सेवाएं, आपातकालीन सेवाएं और अन्य जरूरी विभागों को इस नियम से छूट दी गई है। यह जानकारी बुधवार को मंत्री कपिल मिश्रा ने दी।
ये भी पढ़ें: Jalandhar News: फिर जानलेवा साबित हुई चाइना डोर, एक बाइक सवार युवक का कान कटा, लगे 15 टांके…
हालात अब भी चिंताजनक
दिल्ली में पिछले चार दिनों से वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बनी हुई थी। बुधवार को हालात में थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन वायु गुणवत्ता अब भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। मंगलवार को हवा की रफ्तार बढ़ने और सुबह के समय कोहरे व स्मॉग में कुछ कमी आने से प्रदूषण के स्तर में मामूली सुधार देखा गया।
सोमवार को दिल्ली का AQI 427 दर्ज किया गया था, जो गंभीर श्रेणी में आता है। वहीं मंगलवार को यह घटकर 354 हो गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, 24 घंटे के भीतर AQI में 73 अंकों का सुधार दर्ज किया गया। मंगलवार को उत्तर-पश्चिम दिशा से 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के कारण प्रदूषण के स्तर में थोड़ी गिरावट आई।
प्रदूषक कण अब भी मानकों से ऊपर
CPCB के मुताबिक, हवा में पीएम-10 का स्तर 100 और पीएम-2.5 का स्तर 60 से कम होने पर ही वायु गुणवत्ता को सामान्य माना जाता है लेकिन मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे एनसीआर क्षेत्र में पीएम-10 का औसत स्तर 276 और पीएम-2.5 का औसत स्तर 167 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। इसका मतलब है कि हवा में मौजूद हानिकारक कणों की मात्रा अभी भी तय मानकों से कहीं ज्यादा है।
Video: हसनपुर मार्केट कमेटी ने BJP MLA का जताया आभार
आने वाले दिनों में हल्के सुधार की उम्मीद
वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली के अनुसार, अगले दो दिनों में हवा की रफ्तार में थोड़ा और इजाफा हो सकता है। दिन के समय हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक रहने और धूप निकलने की संभावना है। इससे प्रदूषक कणों के फैलने में मदद मिलेगी और प्रदूषण के स्तर में हल्का सुधार हो सकता है हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली की हवा फिलहाल पूरी तरह साफ होने की उम्मीद नहीं है। आने वाले दिनों में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में ही बने रहने की संभावना है, इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...