Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Delhi यात्रियों के लिए खुशखबरी, सरकार शुरू करने जा रही Bharat Taxi

December 17, 2025

Delhi यात्रियों के लिए खुशखबरी, सरकार शुरू करने जा रही Bharat Taxi

नेशनल डेस्क: 1 जनवरी से दिल्ली में भारत टैक्सी ऐप (Bharat Taxi) लॉन्च होने जा रहा है, जो यात्रियों को भरोसेमंद, सुरक्षित और किफायती कैब सेवा देने का दावा करता है। ट्रांसपोर्ट सेक्टर बड़ी तेजी से डिजिटल हो रहा है। ऐसे में यह ऐप एक देसी विकल्प के तौर पर अपनी पहचान बनाने की तैयारी में है। सरकार द्वारा शुरू की जा रही ये सेवा ओला और ऊबर जैसी निजी कंपनियों के विकल्प के तौर पर देखी जा रही है।

क्या है भारत टैक्सी ऐप

भारत टैक्सी ऐप एक मोबाइल आधारित कैब बुकिंग प्लेटफॉर्म है, जो अन्य कैब सर्विस प्रोवाइडर्स जैसे ही स्मार्टफोन से ऑपरेट की जा सके। यह आम यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह सेवा सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव के तहत शुरू की गई है, जो दुनिया का पहला ऐसा नेशनल मोबिलिटी कोऑपरेटिव कहा गया है, जो पूरी तरह ड्राइवरों के हक की बात करता है। यह ऐप लोकल और आउटस्टेशन दोनों तरह की यात्रा के लिए सेवाएं देगा।

ये भी पढ़ें: Delhi Pollution को लेकर सरकार के बड़े फैसले, मजदूरों को मिलेंगे 10-10 हजार और दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम

सर्ज प्राइसिंग से मिलेगा छुटकारा

भारत टैक्सी सर्विस से यात्रियों को ओला और ऊबर की सर्ज प्राइसिंग से छुटकारा मिलेगा। पीक टाइम या खराब मौसम में मनमाना किराया बढ़ने की समस्या से अब लोगों को राहत मिल सकती है। भारत टैक्सी में किराया पहले से तय और पारदर्शी होगा।

ड्राइवरों को मिलेगा ज्यादा फायदा

भारत टैक्सी ऐप ड्राइवर फ्रेंडली मॉडल पर काम करेगी। इसमें ड्राइवरों को 80 प्रतिशत से भी अधिक किराया मिलने का दावा किया गया है। इससे ड्राइवरों की आमदनी बढ़ोतरी होगी और वे बिना किसी अतिरिक्त दबाव के बेहतर सेवा दे सकेंगे। कई बार हमने कैब ड्राइवरों को प्राइवेट टैक्सी प्रोवाइडर्स की मनमानी से परेशान होते हुए देखा है।

दिल्ली में मजबूत तैयारी

लॉन्च से पहले ही दिल्ली में करीब 56 हजार ड्राइवरों ने भारत टैक्सी ऐप पर पंजीकरण करा लिया है, जिससे पता चलता है कि ड्राइवर कम्यूनिटी में इस प्लेटफॉर्म को लेकर जबरदस्त उत्साह है। सरकार को उम्मीद है कि शुरुआत से ही यात्रियों को पर्याप्त वाहनों की उपलब्धता मिलेगी।

ऑटो, कार और बाइक की सुविधा

इस भारत टैक्सी ऐप पर यात्रियों को ऑटो, कार और बाइक टैक्सी तीनों की सुविधा मिलेगी। इससे कम दूरी से लेकर लंबी यात्रा तक हर जरूरत के लिए एक ही प्लेटफॉर्म उपलब्ध होगा।

ये भी पढ़ें: कोहरे में ड्राइविंग करने से क्यों होती है बड़ी सड़क दुर्घटनाएं? जानें ब्रेकिंग और विजिबिलिटी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें