नेशनल डेस्क। देश भर में सर्दी का सितम जारी है। वहीं, शुक्रवार सुबह दिल्ली, NCR और उत्तर भारत के कई इलाकों में घना कोहरा छाया है। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम हो गई, जिससे फ्लाइट और ट्रेन सेवाओं पर बड़ा असर पड़ा। यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि घने कोहरे के कारण CAT III ऑपरेशन लागू किए गए हैं। इसका मतलब है कि फ्लाइट्स सुरक्षित रूप से लैंड तो कर सकती हैं, लेकिन फिर भी देरी और रुकावटें हो सकती हैं। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट आने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक करें।
ट्रेनों की रफ्तार पर भी पड़ा असर
कोहरे का असर सिर्फ फ्लाइट्स तक सीमित नहीं रहा। उत्तर भारत में कई ट्रेनें लेट चल रही हैं, जबकि कुछ ट्रेनों को कैंसिल भी कर दिया गया है। इससे यात्रियों को स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ा।
Due to prevailing fog conditions in parts of Northern India, airport operations may be impacted.
Passengers are requested to remain in contact with their airlines, check official platforms for updates, and allow extra time for travel. Passenger facilitation teams are available…
— MoCA_GoI (@MoCA_GoI) December 19, 2025
एयरलाइंस ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
इंडिगो, एयर इंडिया और अन्य एयरलाइंस ने भी मौसम को देखते हुए यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइंस का कहना है कि घने कोहरे के कारण उड़ानों के समय में बदलाव, देरी या कैंसिलेशन हो सकता है।
ये भी पढ़ें: Rajasthan Accident: कार पर पलटा बजरी से भरा ट्रक, 4 लोगों की मौके पर मौत
सिविल एविएशन मिनिस्ट्री की यात्रियों को सलाह
सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी एयरलाइन के संपर्क में रहें। ऑफिशियल वेबसाइट और ऐप्स से अपडेट लेते रहें। यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलें। मंत्रालय ने यह भी बताया कि यात्रियों की मदद के लिए एयरपोर्ट पर पैसेंजर फैसिलिटेशन टीमें मौजूद हैं।
6 घंटे लेट होने के बाद इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल
दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल-3 पर इंडिगो की दिल्ली से अहमदाबाद जाने वाली एक फ्लाइट पहले करीब 6 घंटे तक लेट रही और बाद में सुबह 4 बजे कैंसिल कर दी गई। यात्रियों का कहना है कि उनकी फ्लाइट रात 10 बजे की थी, जिसे पहले 2 बजे और फिर 4 बजे तक टाल दिया गया।
स्पाइसजेट की फ्लाइट कैंसिल, यात्रियों का हंगामा
स्पाइसजेट की फ्लाइट SG 8193 (दिल्ली-अहमदाबाद) को भी खराब मौसम की वजह से कैंसिल कर दिया गया। एयरलाइन ने बयान जारी कर कहा कि दिल्ली में खराब मौसम के चलते फ्लाइट रद्द की गई है और यात्रियों को दूसरी फ्लाइट बुक करने का विकल्प दिया गया है।
हालांकि यात्रियों का आरोप है कि उन्हें घंटों तक फ्लाइट के अंदर बैठाकर रखा गया कोई वैकल्पिक फ्लाइट या होटल की सुविधा नहीं दी गई। रिफंड को लेकर भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। इससे नाराज यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा किया।
इंडिगो ने दी सुबह की फ्लाइट्स को लेकर चेतावनी
इंडिगो एयरलाइंस ने भी उत्तरी भारत में घने कोहरे को देखते हुए कहा है कि सुबह के शुरुआती घंटों में यात्रा करने वाले यात्रियों को देरी या बदले हुए समय का सामना करना पड़ सकता है। एयरलाइन ने बताया कि वे मौसम पर लगातार नजर रखे हुए हैं और एयर ट्रैफिक कंट्रोल के साथ मिलकर स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Punjab Weather: घने कोहरे की चादर मे लिपटा पंजाब, विजिबिलिटी हुई जीरो, IMD ने जारी किया अलर्ट
मेष: दिन शुभ रहेगा...