Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

राज एंड डीके की ‘द फैमिली मैन’ सीजन 3 ने रचा इतिहास, रॉटन टोमाटोज पर मिले पूरे 100% स्कोर

December 20, 2025

राज एंड डीके की ‘द फैमिली मैन’ सीजन 3 ने रचा इतिहास, रॉटन टोमाटोज पर मिले पूरे 100% स्कोर

एंटरटेनमेंट डेस्क: राज एंड डीके की द फैमिली मैन सीज़न 3 लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। दुनियाभर से मिल रहा दर्शकों का प्यार और शानदार रिव्यू इसकी गवाही दे रहे हैं। प्राइम वीडियो पर एक्सक्लूसिव तौर पर स्ट्रीम हो रही यह ओरिजिनल सीरीज़ लॉन्च के पहले ही हफ्ते में यूके, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूएई, सिंगापुर, मलेशिया समेत 35 से ज्यादा देशों में टॉप पर पहुंच गई। यही नहीं, यह न सिर्फ इस साल की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज़ बनी, बल्कि इस फ्रेंचाइज़ी का अब तक का सबसे मजबूत सीज़न भी साबित हुई।

एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए सीज़न 3 को इंटरनेशनल लेवल पर जबरदस्त सराहना मिली है और इसे रॉटन टोमेटोज़ पर दुर्लभ 100% स्कोर हासिल हुआ है। दमदार कहानी, शानदार परफॉर्मेंस, जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस, सांसें रोक देने वाला रोमांच और राज-डीके की पहचान बन चुकी अनोखी टोन को खास तौर पर सराहा जा रहा है। यह सब मिलकर दिखाता है कि हाई-स्टेक्स स्पाई-एक्शन थ्रिलर के लिए दुनियाभर के दर्शकों में कितनी जबरदस्त दीवानगी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Raj & DK (@rajanddk)

सीरीज़ को राज और डीके की जोड़ी ने अपने बैनर D2R फिल्म्स के तहत बनाया है। सीज़न 3 में एक बार फिर आइकॉनिक जासूस श्रीकांत तिवारी (मनोज बाजपेयी) की बहुप्रतीक्षित वापसी हुई है। इस बार कास्ट में जयदीप अहलावत (रुक्मा) और निमरत कौर (मीरा) की एंट्री भी हुई है। वहीं शरिब हाशमी (जेके तलपड़े), प्रियमणि (सुचित्रा तिवारी), अश्लेषा ठाकुर (धृति तिवारी), वेदांत सिन्हा (अथर्व तिवारी), श्रेया धनवंतरी (जोया) और गुल पनाग (सलोनी) जैसे जाने-पहचाने चेहरे भी वापस नजर आ रहे हैं। इस सीज़न को राज, डीके और सुमन कुमार ने लिखा है, संवाद सुमित अरोड़ा के हैं और निर्देशन राज व डीके के साथ इस बार सुमन कुमार और तुषार सेठ ने भी संभाला है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें