Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

2025 के पहले 11 महीने में चीन के एयर कार्गो की स्थिति अच्छी रही

December 21, 2025

2025 के पहले 11 महीने में चीन के एयर कार्गो की स्थिति अच्छी रही

इंटरनेशनल डेस्क: चीनी नागरिक उड्डयन ब्यूरो से मिली ख़बर के अनुसार, इस साल में चीन के एयर कार्गो उद्योग की अच्छी स्थिति बनी रही। कारोबार का पैमाना निरंतर बढ़ रहा है। अंतर्राष्ट्रीय एयर लाइन में वस्तु और मेल परिवहन एयर कार्गो बाज़ार के तेज़ विकास का मुख्य इंजन बन गया।

आंकड़ों के अनुसार, 2025 की जनवरी से नवंबर तक पूरे व्यवसाय में परिवहन की कुल मात्रा 92 लाख 43 हजार टन दर्ज हुई, जो साल दर साल 13.6 प्रतिशत बढ़ी। इसमें घरेलू एयरलाइन ने 52 लाख 54 हजार टन वस्तुओं का परिवहन किया, जो साल दर साल 8.1 प्रतिशत अधिक था। अंतर्राष्ट्रीय एयरलाइन ने 39 लाख 88 हजार टन वस्तुओं का परिवहन किया, जो साल दर साल 21.8 प्रतिशत अधिक था। अंतर्राष्ट्रीय बाजार एयर कार्गो बाजार का विस्तार करने वाली मुख्य भूमिका निभाता है।

चीनी एयर विज्ञान अनुसंधान संस्थान के एयर परिवहन केंद्र के विशेषज्ञ चुंग शान ने बताया कि नागरिक उपभोग ढांचे के सुधार से सीमा पार ई-बिज़नेस और कोल्ड चेन का तेज़ विकास अंतर्राष्ट्रीय एयर कार्गो बाजार के विस्तार को बढ़ाता है। इसके साथ लाइव स्ट्रीमिंग और इंस्टेंट रिटेल जैसे उपभोग के नये मॉडल एयर कार्गो इक्सप्रेस की स्थिर मांग के लिए अहम स्रोत हैं।

इस साल में एयर कार्गो फ्लाइटों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। एक हफ्ते में औसतन 1767 फ्राइट है, जो साल दर साल 15.7 प्रतिशत से अधिक थी। इसके साथ एयर परिवहन क्षमता भी उन्नत हो रही है। इस नवंबर के अंत तक देश में 13 एयर कार्गो एयर कंपनियां और 288 कार्गो विमान हैं।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप , पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें