अमृतसर : श्री गुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आटोमेटेड वैदर आब्जर्विग सिस्टम (एडब्ल्यूओएस) की शुरुआत की गई। एयरपोर्ट डायरैक्टर भूपिंदर सिंह ने रिबन काट कर एयरपोर्ट पर इंस्टाल्ड एडब्ल्यूओएस सिस्टम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर एयरपोर्ट अथार्टी आफ इंडिया (एएआई) के अधिकारी और विभिन्न एयरलाइंस के अधिकारी भी मौजूद थे।
ये भी पढ़ें: धनु राशि वालों को संबंधों में कड़वाहट का करना पड़ सकता है सामना, जानें अन्य राशियों का हाल
एयरपोर्ट डायरैक्टर भूपिंदर सिंह ने बताया कि इस सिस्टम के लगाए जाने के बाद मौसम को लेकर मेटरियोलॉजी की तरफ से स्क्रीन पर रिअल-टाइम सूचना उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि इससे रनवे पर विजिबिलिटी, विंड स्पीड और विंड की डायरैक्शन, तापमान, ह्यूमिडिटी, रनवे विजुअल रेंज (आरवीआर) और 24 घंटे बारिश और मौसम में बदलाव संबंधी पल-पल की सूचना जनता और एविएशन यूजर्स को मिलेगी।
ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir: पुलवामा पुलिस को बड़ी सफलता, ट्रक से लाखों रुपये की नशीली सामग्री बरामद
इस अवसर पर एयरपोर्ट पर मेटेरियोलॉजी विभाग मुखी शशांक वर्मा ने बताया कि एयरपोर्ट पर आटोमेटेड वैदर आब्जर्विग सिस्टम लगाए जाने का मकसद विमानों के आवागमन को आसान, सुरक्षित और अधिक कुशल बनाना है। उन्होंने बताया कि अमृतसर एयरपोर्ट को थ्री स्टेट आफ द आर्ट एडब्ल्यूओएस यूनिट को नरवे के साथ इंस्टाल किया गया है ताकि स्पष्ट और भरोसे योग्य सूचनाओं विमानों का संचालन किया जा सके।
ये भी पढ़ें: AAP सरपंच हत्याकांड: साजिश में शामिल गैंगस्टर पुलिस मुठभेड़ में ढेर, इस गैंग से जुड़ा था
मेष: दिन शुभ रहेगा...