Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

दर्दनाक हादसाः Navy का प्लेन हुआ क्रैश, 5 की मौत, कई लापता

December 23, 2025

दर्दनाक हादसाः Navy का प्लेन हुआ क्रैश, 5 की मौत, कई लापता

नई दिल्ली। मेक्सिको की नौसेना (Navy) का एक विमान अमेरिका के टेक्सस राज्य में गैलवेस्टन के पास अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान एक मेडिकल मिशन पर था और एक बीमार युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। इस दर्दनाक हादसे में अब तक कम से कम 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि बाकी लोगों की तलाश जारी है।

गैलवेस्टन के पास हुआ हादसा
यह विमान सोमवार दोपहर गैलवेस्टन के पास क्रैश हुआ। गैलवेस्टन टेक्सस के तट पर स्थित एक द्वीप है, जो अपने समुद्री तटों के लिए जाना जाता है। हादसे के बाद विमान समुद्र में गिर गया, जिसके चलते रेस्क्यू ऑपरेशन तुरंत शुरू कर दिया गया।

प्लेन में कुल कितने लोग थे सवार
हादसे के समय विमान में कुल 8 लोग सवार थे। इनमें 4 मेक्सिको की नौसेना के अधिकारी, 1 बीमार युवक व 1 बच्चा समेत 4 आम नागरिक शामिल थे। मेक्सिको की नौसेना का कहना है कि अभी यह स्पष्ट करना मुश्किल है कि हादसे में किन लोगों की जान गई है।

5 लोगों की मौत की पुष्टि
अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने इस प्लेन क्रैश में 5 लोगों की मौत की पुष्टि की है। वहीं, टेक्सस तट के पास पानी में बाकी लोगों की तलाश की जा रही है। रेस्क्यू टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

मेडिकल मिशन पर था विमान
मेक्सिको की नौसेना ने बताया कि यह विमान एक मेडिकल मिशन पर था। इसका मकसद एक गंभीर रूप से बीमार युवक को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाना था। लेकिन रास्ते में ही यह बड़ा हादसा हो गया।

हादसे की वजह अभी साफ नहीं
फिलहाल इस प्लेन क्रैश की असली वजह सामने नहीं आई है। गैलवेस्टन शेरिफ ऑफिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और जैसे ही नई जानकारी मिलेगी, उसे सार्वजनिक किया जाएगा।

खराब मौसम की भी जांच
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से गैलवेस्टन इलाके में कोहरा छाया हुआ था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि कहीं खराब मौसम इस हादसे की वजह तो नहीं था। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मेक्सिको की नौसेना और अमेरिकी एजेंसियां मिलकर इस पूरे मामले की जांच कर रही हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें