Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

घने कोहरे का असर: दिल्ली-पटना समेत कई एयरपोर्ट्स पर उड़ानों में देरी की संभावना, यात्रियों को किया गया अलर्ट

December 23, 2025

घने कोहरे का असर: दिल्ली-पटना समेत कई एयरपोर्ट्स पर उड़ानों में देरी की संभावना, यात्रियों को किया गया अलर्ट

Flight Delays Airports : उत्तर भारत में सर्दी के साथ बढ़ते कोहरे का असर अब हवाई यातायात पर भी साफ नजर आने लगा है। आपको बता दें कि दिल्ली, पटना सहित कई प्रमुख एयरपोर्ट्स पर कम विजिबिलिटी के कारण आज फ्लाइट्स के संचालन में देरी या बदलाव की संभावना जताई जा रही है। इसे देखते हुए कई एयरलाइंस और एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को पहले से सतर्क रहने की सलाह दी है।

दिल्ली-पटना समेत कई एयरपोर्ट्स पर उड़ानों में देरी

बता दें कि घरेलू एयरलाइन स्पाइसजेट ने सोशल मीडिया के जरिए यात्रियों को जानकारी देते हुए बताया कि खराब मौसम और घने कोहरे की वजह से दिल्ली, अमृतसर, जम्मू, अयोध्या, गोरखपुर, वाराणसी, दरभंगा, पटना और बागडोगरा एयरपोर्ट्स पर उड़ानों पर असर पड़ सकता है। इन स्थानों से उड़ान भरने वाली और यहां उतरने वाली फ्लाइट्स में देरी, री-शेड्यूलिंग या संचालन में बदलाव संभव है। एयरलाइन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले अपनी फ्लाइट का ताजा स्टेटस आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जरूर जांच लें।

यात्रियों को किया गया अलर्ट

वहीं, दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने भी यात्रियों के लिए अलर्ट जारी किया है। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, घने कोहरे के कारण फिलहाल फ्लाइट ऑपरेशंस CAT III सिस्टम के तहत किए जा रहे हैं। इस वजह से टेक-ऑफ और लैंडिंग में समय लग सकता है और कुछ उड़ानों में देरी हो सकती है। यात्रियों की परेशानी कम करने के लिए सभी संबंधित एजेंसियां मिलकर लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

विशेषज्ञों के मुताबिक, CAT III तकनीक के जरिए बहुत कम या लगभग शून्य विजिबिलिटी में भी विमानों की सुरक्षित लैंडिंग संभव होती है, लेकिन इसके बावजूद संचालन की गति प्रभावित होती है।

एयरलाइंस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचें और मौसम से जुड़ी अपडेट पर नजर रखें। यदि आपकी भी आज यात्रा है, तो घर से निकलने से पहले फ्लाइट स्टेटस जांचना बेहद जरूरी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें