Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘दृश्यम डे’ पर होगी ‘दृश्यम 3’ की रिलीज़, 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में मचेगा तहलका!

December 23, 2025

‘दृश्यम डे’ पर होगी ‘दृश्यम 3’ की रिलीज़, 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में मचेगा तहलका!

Drishyam 3: बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक थ्रिलर फ्रेंचाइज़ी दृश्यम एक बार फिर इतिहास रचने के लिए तैयार है। अजय देवगन स्टारर ‘दृश्यम 3’ को लेकर मेकर्स ने बड़ा ऐलान कर दिया है। फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। यही वजह है कि अब 2 अक्टूबर सिर्फ गांधी जयंती ही नहीं, बल्कि ‘दृश्यम डे’ के नाम से भी जाना जाएगा। दृश्यम सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा की पॉप कल्चर पहचान बन चुकी है। इस फ्रेंचाइज़ी ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाए, बल्कि ‘फैमिली थ्रिलर’ जैसी एक नई जॉनर को जन्म दिया।

ये भी पढ़ें- रॉबर्ट वाड्रा को बड़ी राहत, दिल्ली कोर्ट ने जमीन सौदे मामले में सुनवाई की स्थगित

विजय सालगांवकर: एक पिता, एक योद्धा
फिल्म का मुख्य किरदार विजय सालगांवकर आज भी दर्शकों के दिलों में ज़िंदा है। एक साधारण सा आदमी, जो अपने परिवार की रक्षा के लिए सिस्टम, कानून और हालात से टकरा जाता है—बिना हिंसा के, सिर्फ अपनी बुद्धि, धैर्य और परिवार के प्रति अटूट प्रेम के दम पर।हर साल 2 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर फिल्म के मशहूर सीन को लेकर मीम्स और चर्चाओं की बाढ़ आ जाती है, लेकिन 2026 में यही तारीख और भी खास होने वाली है, जब अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर बनकर लौटेंगे।

शूटिंग ज़ोरों पर, कैनवास होगा और भी बड़ा!
‘दृश्यम 3’ की शूटिंग इस वक्त फुल स्विंग में है। फिल्म की शूटिंग कई शहरों और लोकेशन्स पर की जा रही है। इस बार कहानी को और ज्यादा इंटेंस, बड़े स्केल और गहराई के साथ पेश किया जाएगा।

पूरी स्टार कास्ट की वापसी
फिल्म में एक बार फिर अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर समेत ओरिजिनल स्टार कास्ट नजर आएगी। मेकर्स का दावा है कि इस बार सालगांवकर परिवार की ज़िंदगी में आने वाला मोड़ पूरी तरह नया और अप्रत्याशित होगा।

क्या इस बार भी सिस्टम को मात दे पाएंगे सालगांवकर?
सबसे बड़ा सवाल यही है,क्या साधारण से दिखने वाले सालगांवकर एक बार फिर सिस्टम को चकमा दे पाएंगे? या फिर इस बार ज़िंदगी उनके सामने ऐसा मोड़ लाएगी, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की?

इन सभी सवालों के जवाब मिलेंगे 2 अक्टूबर 2026, यानी दृश्यम डे पर।
फिल्म से जुड़ी अहम जानकारी ‘दृश्यम 3’ को Star Studios प्रस्तुत कर रहा है और यह Panorama Studios का प्रोडक्शन है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक कर रहे हैं। कहानी और पटकथा अभिषेक पाठक, आमिल कियान खान और परवेज़ शेख ने लिखी है। फिल्म के निर्माता हैं आलोक जैन, अजीत अंधारे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक। मेकर्स का वादा है कि दृश्यम 3 फैमिली थ्रिलर जॉनर को एक नए बेंचमार्क तक ले जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें