शाहाबाद मारकंडा: जिला पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्ग-निर्देश में अपराध अन्वेषण शखा-1 की टीम ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोप में गगनदीप उर्फ गोबी वासी शाहबाद को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
ये भी पढ़ें: Delhi ‘ਚ AAP ਦਾ ਤਿੱਖਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਆਗੂ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 7 दिसम्बर 25 को अपराध अन्वेषण शखा-1 प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार के मार्ग निर्देश में उप निरीक्षक सुखदेव सिंह, सहायक उप निरीक्षक जयपाल सिंह, मुख्य सिपाही अनिरुद्ध एसपीओ गुरमीत व गाड़ी चालक ईश्वर सिंह की टीम बोहली मोड़ लाडवा रोड पर मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि गौरव वासी ईशरगढ़ हैरोइन/चिट्टा बेचने का काम करता है। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर ईशरगढ़ से बोहली रोड पर सरस्वती पुल के पास से गौरव वासी ईशरगढ़ को काबू किया था।
पुलिस द्वारा राजपत्रित अधिकारी के सामने उसकी तलाशी लेने पर उसके के कब्जा से 13.5 ग्राम हैरोइन/चिट्टा बरामद हुआ था। आरोपी के खिलाफ थाना सदर थानेसर में नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। दिनांक 21 दिसम्बर 25 को अपराध अन्वेषण शखा-1 प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार के मार्ग-निर्देश में उप निरीक्षक सुखदेव सिंह व सहायक उप निरीक्षक गिरवर शर्मा की टीम ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोप मे गगनदीप उर्फ गोबी वासी शाहबाद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।
ये भी पढ़ें: ਬਾਬਾ ਲਾਲ ਦਿਆਲ ਜੀ ਦੇ 671ਵੇ ਜਨਮ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਸਜ਼ਾਈ ਵਿਸ਼ਾਲ ਸ਼ੋਭਾ ਯਾਤਰਾ
मेष: दिन शुभ रहेगा...