अजब-गजब: सऊदी अरब में एक ऐसा नजारा देखने को मिला है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है, जिन रेगिस्तानी इलाकों में गर्मी और सूखा पड़ता था, वहां अब बर्फ पड़ रही है। यह मौसम परिवर्तन की बड़ी घटना मानी जा रहा है।
सऊदी अरब अपनी गर्मी और विशाल रेगिस्तान के लिए जाना जाता रहा है, लेकिन इस बार वहां ऐसी सर्दी पड़ रही है। कई इलाकों में बर्फ पड़ रही है। रेगिस्तानी देश में अचानक ठंड का बढ़ना हैरानी से कम नहीं है। इससे तबुक प्रांत में पहाड़ों का नजारा पूरी तरह से बदल गया है, जेबेल अल लॉज इलाके की एक हाइट पर स्थित जगह है, जिसे ट्रोजेना नाम से जाना जाता है, वो करीबन 2600 मीटर ऊंची है, वहां हल्की बारिश और बर्फबारी देखने को मिली है। यह इलाका कुछ देर में ही बर्फ से ढक गया।
ये भी पढ़ें: मुक्केबाजी में भारत का दबदबा, महिला खिलाड़ी बनीं हीरो
0 डिग्री पर गिरा तापमान
इसके अलावा अरब के हेल शहर समेत कई इलाकों में बर्फबारी हुई है, जिससे सुबह का तापमान कुछ ही घंटे में 0 डिग्री तक गिर गया। यहां ठंडी हवा के साथ कई इलाकों में बड़े पैमाने पर बारिश हुई। अल अयनाह, अम्मार, अल उला गवर्नरेट, शक्वा और उसके आसपास के इलाकों में हल्की बारिश और रियाद, कासिम और पूर्वी क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिली।
नेशनल सेंटर फॉर मेटियोरोलॉजी (NCM) के अनुसार, रियाद के उत्तर में अल मजमाह और अल घाट में बर्फबारी देखी गई। इन खुले इलाकों और ऊंची जगहों पर बर्फ जम गई। सभी स्कूलों को हफ्ते भर के लिए रिमोट लर्निंग में बदल दिया गया है।
Snow blanketed Saudi Arabia this week, transforming the usually rugged, desert-framed mountains into a winter landscape.pic.twitter.com/0lMIazJe9b
— Massimo (@Rainmaker1973) December 19, 2025
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यहां वायुमंडलीय स्थितियों में बदलाव की वजह से इस तरह की स्थिति बनी है हालांकि सवाल यह उठ रहा है कि मौसम ने अचानक अपना पैटर्न क्यों बदल दिया है। उन जगह पर बर्फ गिर रही है, जो कभी सूखे और गर्मी वाले इलाके माने जाते रहे हैं।
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में अचानक बर्फबारी और सर्दियों की बारिश, दक्षिण एशिया में रिकॉर्डतोड़ गर्मी, मध्य-पूर्वी इलाकों में अचानक बाढ़, यूरोप-उत्तरी अफ्रीका के कुछ इलाकों में असमान्य बर्फबारी, इन सभी मौसमी बदलावों ने दुनिया में एक बार फिर क्लाइमेट चेंज को लेकर बहस छेड़ दी है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...