Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal Weather: 3 दिनों में इन जिलों में होगी बारिश-बर्फबारी, IMD ने जारी किया अलर्ट

December 25, 2025

Himachal Weather: 3 दिनों में इन जिलों में होगी बारिश-बर्फबारी, IMD ने जारी किया अलर्ट

हिमाचल डेस्कः हिमाचल प्रदेश के कुछ उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में अगले तीन दिनों के दौरान हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं मैदानी और कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल राजधानी शिमला सहित पूरे प्रदेश में धूप खिली हुई है। राज्य के 14 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। कल्पा, कुकुमसेरी और ताबो में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चल रहा है।

इन जिलों में हो सकती है बारिश-बर्फबारी

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 29, 30 और 31 दिसंबर को किन्नौर और लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। सप्ताह के शेष दिनों में प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

इसके बाद अगले 3 से 4 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा 25 से 29 दिसंबर के दौरान सुबह और देर रात के समय निचले पहाड़ी और मैदानी इलाकों में कुछ स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है।

कहां कितना न्यूनतम तापमान

शिमला– 8.0 डिग्री
सुंदरनगर– 2.6 डिग्री
भुंतर– 1.6 डिग्री
कल्पा– -0.2 डिग्री
धर्मशाला– 9.8 डिग्री
मनाली– 1.9 डिग्री
कुफरी– 7.8 डिग्री
ताबो– -4.1 डिग्री

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें