Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Zirakpur-Mohali Airport Road पर मिली युवती की लाश, इलाके में फैली सनसनी

December 27, 2025

Zirakpur-Mohali Airport Road पर मिली युवती की लाश, इलाके में फैली सनसनी

पंजाब डेस्क: जीरकपुर के मोहाली एयरपोर्ट रोड पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। H ब्लॉक के समीप हाईवे किनारे बने नाले में एक युवती का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने नाले में शव देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद शव को नाले से बाहर निकाला गया। शव की स्थिति को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवती का शव कई दिनों से नाले में पड़ा हुआ था।

ये भी पढ़ें: America में बर्फीले तूफान ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी, रद्द हुईं 1802 फ्लाइटें, 22349 में विलंब 

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए डेराबस्सी के सिविल अस्पताल भिजवाया है, जहां उसे 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखा गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण और समय का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों में लापता युवतियों की जानकारी जुटा रही है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें