Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Big Breaking : पंजाब सरकार का भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा एक्शन, Amritsar के SSP विजिलेंस सस्पेंड!

December 27, 2025

Big Breaking : पंजाब सरकार का भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा एक्शन, Amritsar के SSP विजिलेंस सस्पेंड!

अमृतसर: पंजाब सरकार ने अमृतसर के SSP विजिलेंस लखबीर सिंह को सस्पेंड कर दिया है। सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई एक सीनियर IAS अधिकारी की शिकायत के बाद की गई है। हालांकि, अभी तक किसी उच्च अधिकारी द्वारा आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

जानकारी के अनुसार, SSP को निलंबित करने के पीछे शिकायत में गंभीर आरोप लगाए गए हैं। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह पहला मामला नहीं है जब अमृतसर में SSP पर ऐसे आरोप लगे हैं।

रंजीत एवेन्यू प्रोजेक्ट में करोड़ों का गबन

सूत्रों के मुताबिक, अमृतसर के प्रमुख इलाके रंजीत एवेन्यू में 55 करोड़ रुपये के एक टेंडर प्रोजेक्ट में कोई ठोस विकास कार्य नहीं हुआ। इसके बजाय, करोड़ों रुपये का गबन किया गया और पैसे कई लोगों में बांट दिए गए। इस मामले की शिकायत सरकार तक पहुंच चुकी थी, जिसके बाद कार्रवाई शुरू हुई। यह कदम राज्य प्रशासन की भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई का हिस्सा माना जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें