Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

38 की उम्र में भी Kieron Pollard का तूफान, एक ओवर में बरसाए 30 रन; MI एमिरेट्स की शानदार जीत

December 28, 2025

38 की उम्र में भी Kieron Pollard का तूफान, एक ओवर में बरसाए 30 रन; MI एमिरेट्स की शानदार जीत

स्पोर्ट्स डेस्क : ILT20 2025 में एमआई एमिरेट्स ने दुबई कैपिटल्स को 8 विकेट से मात देकर दमदार जीत दर्ज की। दुबई की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 122 रन ही बना सकी, जिसे एमआई ने कप्तान कायरन पोलार्ड की विस्फोटक पारी की बदौलत आसानी से हासिल कर लिया। गेंदबाजी में अल्लाह मोहम्मद गजनफर का प्रदर्शन भी जीत की बड़ी वजह रहा।

पोलार्ड की तेजतर्रार पारी ने बदला मैच का रुख
लक्ष्य का पीछा करते हुए एमआई एमिरेट्स को मुहम्मद वसम और आंद्रे फ्लेचर ने सधी हुई शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 47 रन जोड़े। इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम बैंटन ने 28 रनों की उपयोगी पारी खेली, जिसमें एक छक्का और तीन चौके शामिल थे।

मैच का असली रोमांच तब आया जब कप्तान कायरन पोलार्ड क्रीज पर उतरे। 38 साल की उम्र में भी उन्होंने अपनी ताकत और टाइमिंग का शानदार नमूना पेश किया। पोलार्ड ने सिर्फ 31 गेंदों पर 44 रन बनाए, जिसमें एक चौका और पांच लंबे छक्के शामिल रहे। उनकी इस आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत एमआई ने 16.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

Watch Video : ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਪੰਜ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬਾਨਾਂ ਦੀ ਮੀਟਿੰਗ ਸ਼ੁਰੂ

एक ओवर में 30 रन, वीडियो हुआ वायरल
पोलार्ड की पारी का सबसे यादगार पल 15वां ओवर रहा। इस ओवर में उन्होंने वकार सलामखेल की गेंदों पर कुल 30 रन बटोर लिए। ओवर की शुरुआत छक्के से हुई, फिर चौका और दो रन आए। इसके बाद आखिरी तीन गेंदों पर पोलार्ड ने लगातार तीन छक्के जड़ दिए। इस ओवर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

गजनफर की घातक गेंदबाजी
दुबई कैपिटल्स की ओर से कप्तान मोहम्मद नबी ने सर्वाधिक 22 रन बनाए, जबकि जेम्स नीशाम ने 21 रनों का योगदान दिया। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज एमआई के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सका।

एमआई एमिरेट्स के लिए अल्लाह मोहम्मद गजनफर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट चटकाए। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। वहीं फजलहक फारूकी, शाकिब अल हसन और अरब गुल को एक-एक सफलता मिली।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें