Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Today’s Weather 29 Dec 2025: नए साल से पहले इन 12 राज्यों के लिए जारी हुआ अलर्ट, शीतलहर और घने कोहरे का होगा डबल अटैक

December 29, 2025

Today’s Weather 29 Dec 2025: नए साल से पहले इन 12 राज्यों के लिए जारी हुआ अलर्ट, शीतलहर और घने कोहरे का होगा डबल अटैक

Today’s Weather 29 Dec 2025: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड, शीतलहर और घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है। नए साल के शुरुआती दिनों में उत्तर और मध्य भारत के लोगों को मौसम की दोहरी मार झेलनी पड़ सकती है। ठंड के साथ शीतलहर और कोल्ड-डे की स्थिति आम जनजीवन को प्रभावित कर रही है।

दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा, रफ्तार पर ब्रेक
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। कई इलाकों में विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम दर्ज की गई, जिससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी रही। सुबह के समय लोगों को दफ्तर और स्कूल पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें- कुंभ राशि वालों को तनाव तो मीन वालों को नौकरी में पदोन्नति, जानें अन्य राशियों का हाल

इन राज्यों में शीतलहर और कोल्ड-डे का अलर्ट
IMD के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में शीतलहर और कोल्ड-डे की स्थिति बनी रह सकती है। मौसम विभाग ने चेताया है कि 30 दिसंबर से 1 जनवरी के बीच हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, उत्तरी राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में ठंड और तेज हो सकती है।

बिहार, यूपी और उत्तराखंड में दिन का तापमान भी गिरा
उत्तर प्रदेश और बिहार में दिन के तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पूर्वी यूपी में ‘कोल्ड डे’ से लेकर ‘सीवियर कोल्ड डे’ जैसी स्थिति बन सकती है। वहीं बिहार, पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड में भी दिन के समय ठंड का असर बना रहने की संभावना है।

रात और सुबह रहेगा बहुत घना कोहरा
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कई राज्यों में रात और सुबह के समय बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में कोहरे का असर नए साल तक देखने को मिल सकता है।

Watch Video- ਰੇਲ ਯਾਤਰੀਆਂ ਲਈ ਵੱਡੀ ਖਬਰ: 14 ਰੇਲਾਂ ਹੁਣ ਲੁਧਿਆਣਾ ਸਟੇਸ਼ਨ ‘ਤੇ ਨਹੀਂ ਰੁਕਣਗੀਆਂ

दक्षिण भारत में बारिश और तेज हवाओं की संभावना
जहां उत्तर भारत ठंड से कांप रहा है, वहीं दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में तेज बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इससे कुछ इलाकों में जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

कोहरे से हवाई यातायात पर असर, एडवाइजरी जारी
घने कोहरे को देखते हुए दिल्ली एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। कोहरे की वजह से उड़ानों में देरी या रद्द होने की आशंका बनी हुई है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी संबंधित एयरलाइन से ताजा जानकारी जरूर प्राप्त करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें