Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुपरस्टार मोहनलाल की मां शांताकुमारी अम्मा का निधन, 90 साल की उम्र में अंतिम सांस

December 30, 2025

सुपरस्टार मोहनलाल की मां शांताकुमारी अम्मा का निधन, 90 साल की उम्र में अंतिम सांस

 कोच्चि : मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और दादासाहब फाल्के अवॉर्ड विजेता अभिनेता मोहनलाल की मां शांताकुमारी अम्मा का मंगलवार को कोच्चि में निधन हो गया। वह 90 वर्ष की थीं। शांताकुमारी लंबे समय से उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं और न्यूरोलॉजिकल बीमारी से जूझ रही थीं। उनका इलाज अमृता अस्पताल में भी चल रहा था। डॉक्टर्स ने उनके निधन की पुष्टि की है। शांताकुमारी अम्मा की तबीयत पिछले कुछ वर्षों से लगातार खराब थी।

ये भी पढ़ें – जालंधर में उस्ताद पूरन शाह कोटी की अंतिम अरदास, पंजाबी संगीत जगत में छाया शोक

वह पहले पैतृक घर पथानामथिट्टा जिले के एलांथूर गांव में रहती थीं, लेकिन बिगड़ते स्वास्थ्य के कारण उन्हें कोच्चि लाया गया। मोहनलाल अपनी व्यस्त शूटिंग शेड्यूल के बावजूद समय निकालकर अपनी मां का ख्याल रखते थे। उनकी पत्नी सुचित्रा भी मोहनलाल की अनुपस्थिति में उनके साथ रहती थीं। मोहनलाल और उनकी मां का रिश्ता बेहद खास था। अभिनेता करियर और जीवन की सफलता में मां का अहम योगदान मानते थे। मोहनलाल ने कई मौकों पर सफलता का श्रेय मां को दिया है।

सुपरस्टार मोहनलाल की मां शांताकुमारी अम्मा का निधन, 90 साल की उम्र में अंतिम सांस

मदर्स डे पर भी उन्होंने मां के साथ पुरानी तस्वीर पोस्ट करते हुए उनके प्रति प्यार और सम्मान जाहिर किया था। मोहनलाल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने अपनी शुरुआती फिल्मों को घर पर भी अपनी मां को दिखाया था। करीब दस साल पहले शांताकुमारी की स्ट्रोक के बाद स्वास्थ्य खराब हो गया था।

ये भी पढ़ें- करण जौहर बोले: सोशल मीडिया बन गया नकारात्मकता का मंच, ट्रोलिंग पर उठाए सवाल

स्ट्रोक और अन्य न्यूरोलॉजिकल समस्याओं के चलते उनका इलाज लगातार चलता रहा। शांताकुमारी अम्मा का अंतिम संस्कार कोच्चि में किया जाएगा। मोहनलाल के पिता विश्वनाथन नायर का 2005 में निधन हो चुका है और बड़े भाई प्यारेलाल का 2000 में निधन हो गया था। मोहनलाल ने चैरिटी संस्था ‘विश्वशांति फाउंडेशन’ का नाम अपने माता-पिता के नाम पर रखा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें