Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

सरकार क्षेत्रवाद और जातिवाद की राजनीति छोड़कर ‘हरियाणा एक-हरियाणवी एक’ मंत्र पर कर रही काम

December 31, 2025

सरकार क्षेत्रवाद और जातिवाद की राजनीति छोड़कर ‘हरियाणा एक-हरियाणवी एक’ मंत्र पर कर रही काम

चंडीगढ़ : आज गुरुग्राम केवल हरियाणा ही नहीं बल्कि भारत की आर्थिक प्रगति का इंजन बन चुका है। हरियाणा आज विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है, जो केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में सरकार की डबल इंजन सरकार की मजबूत नेतृत्व क्षमता का परिणाम है। सरकार का लक्ष्य पूरे हरियाणा का संतुलित और समावेशी विकास सुनिश्चित करना है। चाहे वह शहर हो या गांव और इसी संकल्प के साथ सरकार पूरी प्रतिबद्धता से आगे बढ़ रही है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विधायक द्वारा गुरुग्राम में आयोजित विकसित गुरुग्राम महारैली को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने विधायक मुकेश शर्मा को जन्मदिन और उपस्थिति जनसमूह को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार जो वायदे करती है, उन्हें धरातल पर उतारती है। विधानसभा चुनाव के संकल्प पत्र में किए गए 217 वादों में से 54 वादे मात्र एक वर्ष में पूरे कर दिए गए हैं जबकि 163 वादों पर कार्य प्रगति पर है।

यह सरकार जनता की अपनी सरकार है। सरकार का संकल्प सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास है। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्रवाद और जातिवाद की राजनीति को पीछे छोड़ते हुए सरकार हरियाणा एक, हरियाणवी एक के मंत्र पर पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि गुरुग्राम के समग्र विकास में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। इसे देश का सबसे विकसित नगर बनाने की दिशा में निरंतर एवं प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें