Last Updated: November 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

IGI एयरपोर्ट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वीजा-पासपोर्ट फ्रॉड में 130 से अधिक आरोपी गिरफ्तार

January 4, 2026

IGI एयरपोर्ट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वीजा-पासपोर्ट फ्रॉड में 130 से अधिक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली: आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने वर्ष 2025 के दौरान वीजा और पासपोर्ट धोखाधड़ी में लिप्त एजेंटों व दलालों के खिलाफ अभूतपूर्व कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने देश के विभिन्न हिस्सों से ऐसे 130 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया, जो अवैध इमिग्रेशन और फर्जी दस्तावेजों के नेटवर्क से जुड़े थे। पुलिस ने पहली बार इन मामलों में वित्तीय जांच को प्राथमिकता देते हुए मनी ट्रेल की जांच की। इस दौरान 100 से अधिक संदिग्ध बैंक खातों की पहचान कर उन्हें डेबिट से फ्रीज किया गया। साथ ही एक मामले में आरोपी एजेंट की अपराध से अर्जित संपत्ति को जब्त करने के लिए अदालत में आवेदन भी दाखिल किया गया है।

अन्य एजेंटों की संपत्तियों की पहचान कर इसी तरह की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। आईजीआई यूनिट ने फरार आरोपियों पर शिकंजा कसने के लिए 2025 में 140 लुकआउट सकरुलर जारी कराए, जबकि 119 उद्घोषित अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा टाउटिंग के 300 से अधिक मामलों में 400 से ज्यादा लोगों को पकड़ा गया तथा यात्रियों के सामान और कार्गो से चोरी के मामलों में 60 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने स्पष्ट किया कि एयरपोर्ट पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें