नेशनल डेस्क: देश की खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। यह प्रतियोगिता 4 से 11 जनवरी तक चलेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 72वें नेशनल वॉलीबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “वॉलीबॉल संतुलन, सहयोग का खेल है… इसमें संकल्प शक्ति भी दिखती है। वॉलीबॉल हमें टीम स्पिरिट से जोड़ती है… मैं भारत की विकास गाथा और वॉलीबॉल में बहुत सी बातें समानताएं देखता हूं… वॉलीबॉल हमें सिखाती है कि हमारी जीत हमारे समन्वय, हमारे विश्वास और हमारी टीम की तत्परता पर निर्भर होती है… हम तभी सफल होते हैं जब हर कोई अपनी जिम्मेदारी को निभाता है। हमारा देश भी इसी तरह आगे बढ़ रहा है।”
#WATCH | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 72वें नेशनल वॉलीबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “वॉलीबॉल संतुलन, सहयोग का खेल है… इसमें संकल्प शक्ति भी दिखती है। वॉलीबॉल हमें टीम स्पिरिट से जोड़ती है… मैं भारत की विकास गाथा और वॉलीबॉल में बहुत सी बातें… pic.twitter.com/z9nH7pCT5s
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 4, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 72वें नेशनल वॉलीबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “काशी के सांसद के नाते आप सभी खिलाड़ियों का स्वागत, अभिनंदन करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। आज से नेशनल वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का शुभारंभ हो रहा है, आप सभी खिलाड़ी कड़ी मेहनत के बाद इस नेशनल टूर्नामेंट तक पहुंचे हैं… देश के 28 राज्यों से टीमें यहां पहुंची है, आप सब ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की बहुत सुंदर तस्वीर प्रस्तुत कर रहे हैं।”
#WATCH | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 72वें नेशनल वॉलीबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “काशी के सांसद के नाते आप सभी खिलाड़ियों का स्वागत, अभिनंदन करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। आज से नेशनल वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का शुभारंभ हो रहा है, आप सभी खिलाड़ी… pic.twitter.com/QZ9f0wXkZw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 4, 2026
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 72वें नेशनल वॉलीबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “हृदय से प्रधानमंत्री मोदी का इस कार्यक्रम में स्वागत करते हुए आभार व्यक्त करता हूं। पिछले 11 वर्ष के अंदर देश ने भारत के समग्र विकास को अपनी आंखों से देखा है। जो भारत अपनी विरासत पर, आधुनिक विकास पर गौरव की अनुभूति कर रहा है। पिछले 11 वर्षों में एक नई खेल संस्कृति देश के अंदर पनपते हुए देखा है। अब खेल केवल समय बर्बादी का नहीं बल्कि जीवन के सर्वांगीण विकास का माध्यम बने हैं।”
#WATCH वाराणसी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 72वें नेशनल वॉलीबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “हृदय से प्रधानमंत्री मोदी का इस कार्यक्रम में स्वागत करते हुए आभार व्यक्त करता हूं। पिछले 11 वर्ष के अंदर देश ने भारत के समग्र विकास को अपनी… pic.twitter.com/Zdz8BmKhlb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 4, 2026
देशभर से जुटेंगे 1,000 से ज्यादा खिलाड़ी
इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों और संस्थानों का प्रतिनिधित्व करने वाली कुल 58 टीमें भाग लेंगी। टूर्नामेंट में 30 पुरुष और 28 महिला टीमें शामिल होंगी। कुल मिलाकर लगभग 1,044 खिलाड़ी इस आयोजन में हिस्सा लेंगे, जिनमें 540 पुरुष और 504 महिला खिलाड़ी शामिल हैं।
पीएम मोदी ने X पर साझा की जानकारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस आयोजन की जानकारी साझा करते हुए लिखा कि हमारी सरकार खेलों और खिलाड़ियों को हर स्तर पर बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में कल दोपहर करीब 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय वॉलीबाल टूर्नामेंट का उद्घाटन करने का सौभाग्य मिलेगा। 11 जनवरी तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कई राज्यों और संस्थानों का प्रतिनिधित्व करने वाली 58 टीमों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
हमारी सरकार खेलों और खिलाड़ियों को हर स्तर पर बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में कल दोपहर करीब 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय वॉलीबाल टूर्नामेंट का उद्घाटन करने का सौभाग्य मिलेगा। 11 जनवरी तक चलने वाले इस टूर्नामेंट…
— Narendra Modi (@narendramodi) January 3, 2026
वाराणसी में पहली बार सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप
उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल संघ के सचिव सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि यह पहली बार है जब प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप की मेजबानी का अवसर मिला है। वहीं जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने जानकारी दी कि इस टूर्नामेंट में रेलवे टीम के साथ-साथ थल सेना, नौसेना और वायुसेना की संयुक्त टीम भी भाग लेगी।
खेल इंफ्रास्ट्रक्चर और स्पोर्ट्स टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा
आयोजन समिति के अध्यक्ष और वाराणसी के महापौर अशोक तिवारी ने कहा कि यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि काशी को ‘स्पोर्ट्स टूरिज्म हब’ के रूप में विकसित करने की दिशा में एक मजबूत पहल है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस आयोजन से भविष्य में वाराणसी को और भी बड़े राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी का अवसर मिलेगा।
उद्घाटन समारोह में विशेष अतिथियों की मौजूदगी
राष्ट्रीय स्तर के इस उद्घाटन समारोह में कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी और पद्मश्री सम्मान से अलंकृत विशिष्ट व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है। आयोजन को लेकर शहर में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...