Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

नए साल की छुट्टियों के दौरान चीनी संस्कृति और पर्यटन बाज़ार में तेजी

January 4, 2026

नए साल की छुट्टियों के दौरान चीनी संस्कृति और पर्यटन बाज़ार में तेजी

इंटरनेशनल डेस्क: नव वर्ष दिवस की छुट्टियों के दौरान, चीनी संस्कृति और पर्यटन बाज़ार में अलग-अलग नए उपभोग ट्रेंड्स में तेज़ी देखी गयी, जिसमें पर्यटकों ने कई तरह के सांस्कृतिक और पर्यटन अनुभवों के ज़रिए छुट्टियों का आनंद लिया, जो चीनी पर्यटन बाज़ार के लिए एक मज़बूत शुरुआत है।

ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म के आंकड़ों के मुताबिक घरेलू दर्शनीय स्थलों की टिकट बुकिंग में साल-दर-साल चार गुना से ज़्यादा की बढ़ोतरी हुई , और इनबाउंड टूरिज्म बुकिंग में भी काफ़ी इजाफा हुआ। पहाड़ी सुंदर जगहों के लिए टिकट बुकिंग में साल-दर-साल 150 फीसदी से अधिक की वृद्धि हुई।

छुट्टियों में थीम पार्क में आतिशबाजी के शो, आशीर्वाद के लिए पहाड़ पर चढ़ना, और न्यू ईयर ईव पर होने वाले कॉन्सर्ट जैसे तरीके बहुत लोकप्रिय हुए।और कुछ खास क्षेत्रीय विशेषताओं वाले शहरों में पर्यटन की लोकप्रियता भी बढ़ी है।
उदाहरण के लिए, सछुआन प्रांत की लिटांग काउंटी के रानरीका गांव में स्टारगेज़िंग साइट, सुंदर और स्वच्छ वातावरण के कारण एक आदर्श जगह बन गई । इन छुट्टियों में बड़ी संख्या में पर्यटक आए। यह ध्यान देने वाली बात है कि इन छुट्टियों के दौरान कई बड़े परिवहन प्रोजेक्ट्स को नए सांस्कृतिक और टूरिज्म लैंडमार्क में बदल दिया गया ।

उदाहरण के लिए,पिछले साल के आखिर में ट्रैफिक के लिए खोला गया “दुनिया का सबसे ऊंचा पुल” हुआज्यांग कैन्यन ब्रिज,चीन के ग्वेइचो प्रांत में टूरिस्ट के लिए एक नई ज़रूरी जगह बन गया है, जिसने छुट्टी के पहले दिन 10,000 से ज़्यादा लोगों को आकर्षित किया। इसके अलावा, छुट्टियों में कई तरह के शो भी आयोजित हुए। चीन की राजधानी पेइचिंग में 839 कमर्शियल शो हुए, जिनमें दो लाख से ज़्यादा दर्शक आए और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 76 मिलियन युआन से ज़्यादा की कमाई हुई।

(साभार,चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें