Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

बदमाशों ने बाप-बेटे को नंगा कर पीटा, दिल्ली की कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

January 5, 2026

बदमाशों ने बाप-बेटे को नंगा कर पीटा, दिल्ली की कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

नेशनल डेस्क: दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में दबंगों के एक गिरोह ने एक बाप-बेटे को बुरी तरह से पीटा और इसके बाद लड़के के कपड़े उतार कर उसे सड़क पर भी घसीटा। इस घटना ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिस समय दबंग युवक को घसीट रहे थे, पुलिस भी वहां पर मौजूद थी लेकिन वो सब कुछ खड़े देखती रही। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

ये भी पढ़ें: Credit Card के लिए नौकरी और इनकम प्रूफ नहीं है जरूरी, अपनाएं ये 4 स्मार्ट तरीके

जानकारी के अनुसार, पीड़ित ने घर में जिम खोला हुआ है, जिसे लेकर विवाद चल रहा था। आरोपी विकास यादव, शुभम यादव, ओमकार यादव और पिंटू यादव ने पीड़ित के बेटे को पीटा फिर उस नंगा कर घसीटते हुए जूतों से पीटा। उसके दांत भी तोड़ दिए और सिर पर भी गंभीर चोटें लगी। पिता को भी नंगा कर पीटा। यही नहीं बदमाशों ने पीड़ित की पत्नी के साथ भी मारपीट की।

घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं, जब बदमाश बाप-बेटे को पीट रहे थे तो लोगों की भारी भीड़ और पुलिस की वहां पर मौजूद थी लेकिन किसी ने भी उनको बचाने की कोशिश नहीं की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी विकास यादव, शुभम यादव, ओमकार यादव और पिंटू यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस घटना ने दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति पर एक बार फिर सोचने पर मजबूर कर दिया है।

ये भी पढ़ें: हिमाचल में छात्रा मौत मामला: शिक्षा निदेशालय की कमेटी पहुंची धर्मशाला कॉलेज, छात्राओं के बयान ने चौंकाया

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें