Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 19.30 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

January 6, 2026

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 19.30 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

रेवाड़ी: साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने गत वर्ष अगस्त माह में सेक्टर-4 रेवाड़ी निवासी एक व्यक्ति से शेयर मार्केट में निवेश करने के नाम पर 19.30 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में संलिप्त एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान एमपी के जिला भोपाल के मिसरोद की कोरल कोटेज कालोनी हाल आबाद कैरट बावडीया कब्ल भोपाल निवासी निशीकान्त मिश्र के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जांचकर्ता ने बताया की सेक्टर 4 रेवाड़ी निवासी अजीत सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि 5 अगस्त 2025 को वह अपने मोबाइल पर गूगल पर यश सिक्योरिटीज सर्च कर रहा था।

इसी दौरान उसके व्हाट्स एप पर एक लिंक आ गया। भेजने वाले ने उसे लिंक के जरिए खाता खोलने को कहा। इसके बाद उसने लिंक के जरिए अपनी आईडी बना ली। उसे शेयर मार्केट में पैसा निवेश करने पर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया गया, लेकिन उसने पैसा निवेश करने से मना कर दिया। इसके बाद उसे बार-बार पैसा निवेश करने को कहा गया, तो उसने अपनी पत्नी के खाते से पहले 5 हजार रुपये और उसके बाद 10 हजार रुपये बताए गए खाता नंबरों पर ट्रांसफर कर दिया। उसके खाते में काफी मुनाफा दिखाया गया।

इसके बाद उससे कई ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 19.30 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। उसके खाते में मोटा मुनाफा दशार्या गया। जब उसने पैसा निकालने का प्रयास किया, तो उससे 16 लाख 43 हजार 711/- रुपये और जमा कराने को कहा गया। जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त तीन आरोपी राजस्थान के जिला दौसा के गांव ङिालकी ढी जागीर निवासी महेंद्र सैनी, जिला अलवर के गांव पिनान निवासी सुरेंद्र व जिला अलवर के गांव प्रतापपुरा निवासी सचिन गुर्जर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

जो इस मामले में पुलिस ने सोमवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी एमपी के जिला भोपाल के मिसरोद की कोरल कोटेज कालोनी हाल आबाद कैरट बावडीया कब्ल भोपाल निवासी निशीकान्त मिश्र को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी निशीकान्त मिश्र के जॉइंट बैंक खाते में ठगी की 14.25 लाख रुपये की राशी ट्रांसफर हुई थी। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें