Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

वेनेजुएला के बाद अब भारत और चीन की बारी, ट्रंप ने 500% टैरिफ वाले बिल को दी मंजूरी

January 8, 2026

वेनेजुएला के बाद अब भारत और चीन की बारी, ट्रंप ने 500% टैरिफ वाले बिल को दी मंजूरी

इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर सख्त और आक्रामक रुख दिखाया है। वेनेजुएला के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के बाद अब ट्रंप प्रशासन भारत और चीन पर भारी टैरिफ लगाने की तैयारी कर रहा है। प्रशासन की योजना के मुताबिक, दोनों देशों से अमेरिका को होने वाले निर्यात पर बहुत ज्यादा कर लगाया जा सकता है, जिससे व्यापार पर सीधा असर पड़ेगा।

ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम जारी; जानिए आपके शहर का ताजा भाव

इस दिशा में ट्रंप प्रशासन ने एक प्रस्तावित बिल को मंजूरी दी है, जिसके तहत भारत और चीन पर 500 प्रतिशत तक का टैरिफ लगाने का रास्ता साफ हो गया है। अगर यह बिल पूरी तरह लागू होता है, तो भारत और चीन से अमेरिका भेजे जाने वाले सामान पर पांच गुना तक ज्यादा टैक्स देना पड़ सकता है। इससे दोनों देशों के निर्यातकों की लागत बढ़ेगी और सामान महंगा हो सकता है।

फिलहाल अमेरिका भारत से आने वाले कई उत्पादों पर करीब 50 प्रतिशत तक टैरिफ वसूल रहा है। नए प्रस्ताव के लागू होने पर यह दर कई गुना बढ़ जाएगी। विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले से भारत-अमेरिका और चीन-अमेरिका के व्यापारिक रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है और वैश्विक बाजार पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: Gold-Silver Price: क्या 2026 में और महंगा होगा सोना? चांदी पर भी पड़ेगा असर, जानें एक्सपर्ट्स की राय

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें