Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM भगवंत मान की जत्थेदार गड़गज्ज से अपील: बोले- मिलते है 15 जनवरी को सबूतों के साथ

January 8, 2026

CM भगवंत मान की जत्थेदार गड़गज्ज से अपील: बोले- मिलते है 15 जनवरी को सबूतों के साथ

पंजाब डेस्क: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने X पर एक पोस्ट शेयर करते हुए जत्थेदार गड़गज्ज से खास अपील की है। CM भगवंत मान को अकाल तख्त पर बुलाया गया है। साथ ही उन्होंने जत्थेदार गरगज्ज से कहा कि 15 जनवरी को मेरी बात का लाइव टेलीकास्ट किया जाए। ये लाइव टेलीकास्ट सभी चैनलों पर होना चाहिए।

“पोस्ट में मुख्यमंत्री ने लिखा कि उन्हें दुनिया भर से संदेश मिल रहे हैं कि 15 जनवरी को जब संगत गोलक का हिसाब देखेगी, तब यह प्रक्रिया सभी चैनलों पर लाइव प्रसारित होनी चाहिए। उन्होंने जत्थेदार साहिब से भी आग्रह किया कि संगत की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उनकी सफाई को लाइव ब्रॉडकास्ट किया जाए, ताकि दुनियाभर की संगत इस प्रक्रिया से जुड़े रह सकें।

ये भी पढ़ें: आम बजट में ऑटोमैटिक कार: कौन-सा विकल्प है सबसे सस्ता और बेहतर?

जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने CM मान को बुलाया

सोमवार को अकाल तख्त के एक्टिंग जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को सिख कोड ऑफ कंडक्ट पर कथित तौर पर आपत्तिजनक बयान देने के लिए 15 जनवरी को अकाल तख्त सेक्रेटेरिएट में पेश होने के लिए बुलाया है।

जिसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने X पर पोस्ट करते हुए कहा, “श्री अकाल तख्त साहिब का आदेश मेरे सिर पर है..दास मुख्यमंत्री के तौर पर नहीं बल्कि नंगे पैर चलने वाले एक विनम्र सिख के तौर पर मौजूद रहेंगे..दास उस दिन के लिए 15 जनवरी को देश के माननीय राष्ट्रपति से भी माफी मांगते हैं जो गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर साहिब में एक कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने आ रहे हैं..क्योंकि मेरे लिए सबसे अच्छा श्री अकाल तख्त साहिब है और उस पवित्र तख्त साहिब का आदेश मेरे सिर पर है..था..और हमेशा रहेगा..”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें