इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के एजेंट्स अमेरिका में रहने वाले लोगों की वैधता की जांच कर रहे हैं। इसी बीच एक मिनियापोलिस से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ट्रंप के एक एजेंट ने महिला द्वारा गाड़ी न रोकने पर गोली चला दी, जिससे महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान 37 वर्षीय रेनी निकोल गुड के रूप में हुई है।
ये भी पढ़ें: राष्ट्रीय शूटिंग कोच पर नाबालिग खिलाड़ी के यौन शोषण का आरोप, NRAI ने अंकुश भारद्वाज को किया सस्पेंड
वीडियो में ICE के 3 एजेंट्स कार के नजर आ रहे हैं। वो दरवाजा खोलने की कोशिश करते हैं लेकिन महिला गाड़ी नहीं रोकती है। इस दौरान ICE का एक एजेंट कार पर लगातार 3 गोलियां चला देता है, जिनमें से एक गोली महिला के सिर पर लग जाती है, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो जाती है।
🚨 Videos don’t lie.
So here is slow-motion footage shows ICE agents illegally detaining a U.S. citizen in Minneapolis… and shooting her as she tries to drive away.
Watch closely: she never drove toward an agent.
The agents attempted to aggressively force her out of her car… pic.twitter.com/RLk5Qrjbzb
— Jesus Freakin Congress (@TheJFreakinC) January 7, 2026
ICE ने दी सफाई
डोनल्ड ट्रंप समेत ICE के अधिकारियों ने मामले पर सफाई दी है और इसे ‘सेल्फ डिफेंस’ करार दिया है। उन्होंने कहा कि महिला ने एजेंट्स पर कार चढ़ाने की कोशिश की थी। ऐसे में खुद को बचाने के लिए एजेंट्स ने गोली चला दी। ICE के अधिकारी ने कहा कि महिला ने हमारे एजेंट को मारने की कोशिश की थी। वो उनको कार से कुचलना चाहती थी, जिसके कारण एजेंट्स को गोली चलानी पड़ी। हालांकि मिनियापोलिस के मेयर जैकब फ्रे समेत कई प्रत्यक्षदर्शियों ने ICE के दावों को सिरे से खारिज कर दिया है।
ये भी पढ़ें: पंजाब के स्कूलों में छुट्टियों के बीच बड़ा ऐलान: जल्द शुरू होंगे Pre-Board Exams, डेटशीट जारी
मेष: दिन शुभ रहेगा...