Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान

January 8, 2026

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान

हिमाचल डेस्कः हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिससे सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर आ गई हैं। गुरुवार सुबह धमकी मिलने की सूचना के बाद बम निरोधक दस्ता और पुलिस की टीमें तुरंत उच्च न्यायालय परिसर पहुंचीं और व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि, तलाशी के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर एक अज्ञात ईमेल आईडी से बम धमकी भेजी गई थी। इसके बाद हाईकोर्ट प्रशासन ने मामले की सूचना तुरंत पुलिस अधिकारियों को दी।

ये भी देखें :- माता वैष्णो देवी कॉलेज में प्रवेश रद्द, विभाजनकारी राजनीति का आरोप

हाईकोर्ट की सुरक्षा को लेकर सभी पुख्ता कदम उठाए गए हैं: एसएसपी

एसएसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि सूचना मिलते ही उच्च न्यायालय की सुरक्षा को लेकर सभी आवश्यक और पुख्ता कदम उठाए गए। एहतियातन परिसर में बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और स्थानीय पुलिस द्वारा गहन तलाशी अभियान चलाया गया।

पुलिस ने धमकी भरा ईमेल भेजने वाले की पहचान और जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी दो बार हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।

ये भी पढ़ें :- Jammu Kashmir Weather: श्रीनगर में सीजन की सबसे सर्द रात, पारा माइनस 5.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें