
नवी मुंबई: आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फीबी लिचफील्ड के 40 गेंद में 78 रन बेकार गए और गुजरात जाइंट्स ने महिला प्रीमियर लीग के मैच में शनिवार को यूपी वारियर्स को 10 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने पर कप्तान एशले गार्डनर के 65 रन और जॉíजया वेयरहैम के 10 गेंद में नाबाद 27 रन की मदद से गुजरात जाइंट्स ने 4 विकेट पर 207 रन बनाए। जवाब में लिचफील्ड ने यूपी को दौड़ में बनाए रखा लेकिन 16वें ओवर में उनके आऊट होने के बाद गुजरात ने मैच पर शिकंजा कस लिया। लिचफील्ड ने अपनी पारी में 8 चौके और 5 छक्के लगाए। यूपी वारियर्स ने 8 विकेट पर 197 रन बनाए।
आशा शोभना ने 10 गेंद में नाबाद 27 रन बनाए। गुजरात के लिए लेग स्पिनर जॉíजया वेयरहैम ने 30 रन देकर 2 विकेट लिए। रेणुका सिंह और सोफी डिवाइन को भी 2-2 विकेट मिले जबकि गार्डनर और राजेश्वरी गायकवाड़ ने 1-1 विकेट लिया। यूपी की शुरुआत खराब रही और सलामी बल्लेबाज किरण नवगिरे को रेणुका ने 5वीं गेंद पर आऊट कर दिया। कप्तान और सलामी बल्लेबाज मेग लैनिंग (27 गेंद में 30 रन) और लिचफील्ड ने दूसरे विकेट के लिए 70 रन जोड़े। यूपी का स्कोर 9वें ओवर में 1 विकेट पर 73 रन था लेकिन 10वें ओवर में 4 विकेट पर 74 रन हो गया।
लिचफील्ड और श्वेता सहरावत (25) ने 69 रन की साझेदारी की लेकिन तब तक देर हो चुकी। इससे पहले गुजरात की टीम की तरफ से अनुष्का शर्मा (44) और गार्डनर ने तीसरे विकेट के लिए 103 रन की साझेदारी की। अनुष्का ने 30 गेंद में 44 रन बनाए, जबकि गार्डनर ने 41 गेंद की अपनी पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाए। यूपी वारियर्स के लिए एक्लेस्टोन ने 32 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि शिखा पांडे और डिएंड्रा डोटिन को 1-1 विकेट मिला।
मेष: दिन शुभ रहेगा...