
नेशनल डेस्क: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज पंजाब के दौरे पर हैं। दौरे की शुरुआत उन्होंने मछीवाड़ा स्थित पवित्र गुरुद्वारा चरण कमल साहिब में माथा टेका और प्रदेश व राष्ट्र की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।
कई अहम मुद्दों पर करेंगे बातचीत
मुख्यमंत्री सैनी इस अवसर पर विकास और सुशासन से जुड़े अहम मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे और जनता के साथ संवाद करेंगे।
इसके बाद, वे समराला में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें प्रदेश और केंद्र स्तर के विभिन्न विकास कार्यों और नीतियों पर प्रकाश डाला जाएगा। मुख्यमंत्री सैनी अपने भाषण के माध्यम से जनता को विकास की दिशा और सरकार की योजनाओं से अवगत कराएंगे।

BJP के कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी पंजाब के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे, जिनमें रणजीत सिंह गिल, तजिंदर सिंह सरां, राधेश शर्मा निशु और भूपिंदर चीमा शामिल हैं। नेताओं की मौजूदगी ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ा दी, और रैली को लेकर माहौल बेहद जोशीला बना दिया।
मुख्यमंत्री सैनी का यह दौरा पंजाब में भाजपा की राजनीतिक सक्रियता और जनता से संवाद को और मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...