Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

कोहरे की आड़ में पाकिस्तान की नापाक साजिश, सांबा और रामगढ़ में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; ड्रोन गतिविधियों पर कड़ी नजर

January 11, 2026

कोहरे की आड़ में पाकिस्तान की नापाक साजिश, सांबा और रामगढ़ में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; ड्रोन गतिविधियों पर कड़ी नजर

जम्मू कश्मीर डेस्कः कोहरे की आड़ में पाकिस्तान में सक्रिय आतंकियों की नापाक हरकतों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पुलिस, बीएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी लगातार भारत की शांति भंग करने की साजिशें रच रहे हैं।

इसी कड़ी में आरएसपुरा और सांबा के सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन के जरिए हथियार और नशीले पदार्थ गिराए जाने के मामले सामने आए हैं। इसे देखते हुए बीएसएफ, सेना और पुलिस ने किसानों और आम नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

डीसी आयुषी सूदन ने जिले के किसानों और आम लोगों से अपील की है कि कोहरे के दौरान अपने खेतों और आसपास की गतिविधियों पर विशेष नजर रखें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु के दिखाई देने पर तुरंत प्रशासन को सूचित करें।

उन्होंने बताया कि जिला हेल्पलाइन नंबर और आपातकालीन सेवाएं चौबीसों घंटे आम जनता की सहायता के लिए उपलब्ध हैं। वहीं, एसएसपी सांबा और बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित एजेंसियों को देने की अपील की है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से सांबा, कठुआ और अन्य सीमावर्ती इलाकों में संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियां और ड्रोन के जरिए हथियार गिराए जाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें