Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab में बड़ी दर्दनाक घटना: अंगीठी ने ली एक परिवार के 3 सदस्यों की जान

January 11, 2026

Punjab में बड़ी दर्दनाक घटना: अंगीठी ने ली एक परिवार के 3 सदस्यों की जान

तरनतारन: पंजाब में सर्दी लगातार बढ़ती जा रही है। कड़ाके की ठंड से राहत पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय अपना रहे हैं, लेकिन कई बार यही उपाय जानलेवा साबित हो रहे हैं। तरनतारन जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां अंगीठी जलाकर सोना एक परिवार के लिए मौत का कारण बन गया।

रात भर जलती अंगीठी बनी काल

मिली जानकारी के अनुसार तरनतारन के गांव अलीपुर में एक परिवार ने ठंड से बचने के लिए कमरे में कोयलों की अंगीठी जलाई और रात को सो गया। बंद कमरे में अंगीठी से निकली जहरीली गैस धीरे-धीरे फैलती रही, जिसकी वजह से सभी लोग बेहोश हो गए।

सुबह जब काफी देर तक कोई हलचल नहीं हुई तो पड़ोसियों को शक हुआ। दरवाजा खोलने पर अंदर का मंजर देख सभी सन्न रह गए। पति-पत्नी और उनका दो महीने का मासूम बच्चा मृत अवस्था में पाए गए, जबकि एक अन्य युवक गंभीर हालत में मिला, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इलाके में शोक की लहर

एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। खासतौर पर मासूम बच्चे की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। रिश्तेदारों और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है।

VD: कांग्रेस का 45 दिन का मनरेगा आंदोलन शुरू

प्रशासन ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बंद कमरों में अंगीठी या कोयले का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे निकलने वाली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस जानलेवा हो सकती है।

ये भी पढ़ें: Bihar DElEd CET 2026: आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई

ठंड में बरतें सावधानी

विशेषज्ञों का कहना है कि ठंड से बचने के लिए हीटर या अंगीठी का इस्तेमाल करते समय कमरे में वेंटिलेशन जरूरी है। थोड़ी सी लापरवाही जान पर भारी पड़ सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें