Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Crime News: बाराबंकी में संपत्ति विवाद में चाचा को गोली मारी, जांच में जुटी पुलिस

January 13, 2026

Crime News: बाराबंकी में संपत्ति विवाद में चाचा को गोली मारी, जांच में जुटी पुलिस

बाराबंकी। बाराबंकी में कुर्सी कोतवाली क्षेत्र में संपत्ति विवाद में एक युवक ने अपने चाचा को गोली मार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार कुर्सी कोतवाली क्षेत्र के लोहारहार गांव में सोमवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते उबेद ने अपने चाचा अफसर अली को गोली मार दी। परिजनों ने घायल को गंभीर अवस्था में लखनऊ के डॉक्टर राम मनोहर लोहिया में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस के अनुसार चाचा भतीजे में संपत्ति बटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। सोमवार को दोनों चाचा भतीजे पुरानी रंजिश को लेकर आपस में कहा सुनी कर ली। आक्रोश में आकर उबेद ने चाचा पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली लगते ही अफसर लहूलुहान होकर गिर पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। उधर गोली मारने के बाद आरोपी भतीजा फरार हो गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें