Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal News: लाहुल में पर्यटक ने तोड़े ट्रैफिक नियम, पुलिस ने काटा चालान

January 13, 2026

Himachal News: लाहुल में पर्यटक ने तोड़े ट्रैफिक नियम, पुलिस ने काटा चालान

हिमाचल डेस्कः प्रदेश के लाहुल-स्पीति जिले की बर्फीली वादियों में कुछ पर्यटक ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। कहीं स्टंटबाजी तो कहीं बर्फीली सड़कों पर वाहनों के ऊपर चढ़कर मस्ती करते पर्यटक नजर आ रहे हैं।

सोमवार को ऐसा ही एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक पर्यटक चलती गाड़ी की छत पर बैठा दिखाई दे रहा है। इस मामले में हिमाचल प्रदेश पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए संबंधित पर्यटक वाहन का चालान काटा। पुलिस ने पंजाब नंबर के इस वाहन पर 3500 रुपये का जुर्माना लगाया।

हिमाचल पुलिस ने इस कार्रवाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें पृष्ठभूमि में पंजाबी गाना “जट्ट दियां टोरा न, जट्ट तुरदा मड़िक दे नाल” बज रहा है।

एसपी ने क्या कहा

लाहुल-स्पीति की एसपी शिवानी मेहला ने पर्यटकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति नियमों की अवहेलना करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें