Upcoming EV in India : भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज़ लगातार बढ़ता जा रहा है। दरअसल ईंधन की बढ़ती कीमतें और पर्यावरण को लेकर जागरूकता के चलते अब लोग पेट्रोल-डीजल से हटकर EVs को अपनाने लगे हैं। इसी बढ़ती मांग को देखते हुए देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियां नई इलेक्ट्रिक SUVs लॉन्च करने की तैयारी में हैं। आने वाले समय में मिड-साइज EV SUV सेगमेंट में मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है।
टोयोटा, मारुति सुजुकी और टाटा मोटर्स जल्द ही अपनी-अपनी नई इलेक्ट्रिक SUVs भारतीय बाजार में पेश करेंगी। ये गाड़ियां सीधे तौर पर अपकमिंग हुंडई क्रेटा EV को चुनौती देती नजर आएंगी। आइए जानते हैं इन तीनों अपकमिंग इलेक्ट्रिक SUVs की खास बातें…
टोयोटा अर्बन क्रूजर EV
टोयोटा की नई अर्बन क्रूजर इलेक्ट्रिक SUV को भारतीय बाजार में सबसे पहले लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी इसकी कीमत का खुलासा जनवरी 2026 में करने की तैयारी में है। यह SUV मारुति की e Vitara पर आधारित हो सकती है।
इसमें 49kWh और 61kWh के दो बैटरी पैक मिलने की संभावना है, जिनसे एक बार चार्ज करने पर 500 किलोमीटर से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज मिल सकती है। डिजाइन की बात करें तो इसमें आकर्षक LED हेडलैंप्स और फ्रंट में टोयोटा का सिग्नेचर लोगो देखने को मिल सकता है, जो इसे प्रीमियम अपील देगा।
मारुति सुजुकी ई-विटारा इलेक्ट्रिक
मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक SUV e Vitara का लॉन्च जनवरी के अंत तक हो सकता है। यह कार तीन अलग-अलग वेरिएंट्स में आएगी और इसमें 49kWh व 61kWh बैटरी विकल्प दिए जाएंगे।
कंपनी के मुताबिक, इसकी अनुमानित रेंज 344 किलोमीटर से लेकर 428 किलोमीटर तक हो सकती है। फीचर्स के मामले में e Vitara काफी आधुनिक होगी। इसमें लेवल-2 ADAS, वेंटिलेटेड सीट्स और 7 एयरबैग जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
Watch Video : अमेरिका-इजरायल को ईरान मुद्दे में दखल का नैतिक अधिकार नहीं: आगा रुहुल्लाह
टाटा सिएरा EV
टाटा मोटर्स अपनी आइकॉनिक SUV सिएरा को इलेक्ट्रिक अवतार में वापस लाने की तैयारी में है। टाटा सिएरा EV को नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है और इसमें 65kWh या 75kWh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है।
इस SUV की संभावित रेंज 500 किलोमीटर से अधिक हो सकती है। फीचर्स की बात करें तो इसमें V2L और V2V जैसी नई टेक्नोलॉजी, 5G कनेक्टिविटी और कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलने की संभावना है। हालांकि इसकी लॉन्च डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन अगले कुछ महीनों में यह बाजार में दस्तक दे सकती है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...