Whatsapp Deleted Message: आज के दौर में WhatsApp लगभग हर स्मार्टफोन यूजर की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। बातचीत के दौरान कई बार ऐसा होता है कि सामने वाला व्यक्ति मैसेज भेजने के कुछ ही सेकंड बाद उसे डिलीट कर देता है और चैट में सिर्फ “This message was deleted” लिखा दिखता है। ऐसे में स्वाभाविक तौर पर मन में सवाल उठता है कि आखिर उस मैसेज में क्या लिखा था। दिलचस्प बात यह है कि एक खास सेटिंग की मदद से कई बार डिलीट हुए मैसेज का कंटेंट जाना जा सकता है।
आखिर कौन-सी है यह सेटिंग?
यह सुविधा सीधे WhatsApp में नहीं, बल्कि Android फोन की एक इनबिल्ट फीचर से जुड़ी है, जिसे Notification History कहा जाता है। जब भी WhatsApp पर कोई नया मैसेज आता है, तो उसका नोटिफिकेशन फोन में सेव हो जाता है। बाद में अगर भेजने वाला वही मैसेज डिलीट कर दे, तब भी नोटिफिकेशन हिस्ट्री में उसका टेक्स्ट मौजूद रह सकता है।
Notification History कैसे करें एक्टिव?
–इस फीचर को चालू करने के लिए सबसे पहले अपने Android फोन की Settings में जाएं।
–इसके बाद Notifications सेक्शन खोलें।
–यहां आपको Advanced या सीधे Notification History का विकल्प मिल सकता है।
–जैसे ही आप इसे ऑन करते हैं, WhatsApp समेत अन्य ऐप्स के नोटिफिकेशन रिकॉर्ड होने लगते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि अगर यह सेटिंग पहले से बंद थी, तो पुराने डिलीट हुए मैसेज दिखाई नहीं देंगे।
डिलीट मैसेज देखने का तरीका
अगर कोई WhatsApp मैसेज आने के बाद डिलीट कर दिया जाता है, तो आप Notification History में जाकर उसी समय का नोटिफिकेशन देख सकते हैं। कई मामलों में वहां मैसेज का टेक्स्ट साफ नजर आ जाता है। हालांकि यह तरीका सिर्फ टेक्स्ट मैसेज तक सीमित है।
क्या हैं इस ट्रिक की सीमाएं?
-यह तरीका हर स्थिति में काम करे, ऐसा जरूरी नहीं है।
-अगर मैसेज आते वक्त फोन साइलेंट मोड में था या नोटिफिकेशन बंद थे, तो कुछ भी सेव नहीं होगा।
-लंबे मैसेज का पूरा कंटेंट दिखने के बजाय सिर्फ उसका एक हिस्सा ही नजर आ सकता है।
-फोटो, वीडियो, वॉयस नोट या GIF को इस तरीके से नहीं देखा जा सकता।
-iPhone यूजर्स के लिए यह सुविधा सीधे उपलब्ध नहीं है।
अमेरिका-इजरायल को ईरान मुद्दे में दखल का नैतिक अधिकार नहीं: आगा रुहुल्लाह
सुरक्षा और प्राइवेसी का पहलू
यह तरीका किसी थर्ड-पार्टी ऐप पर निर्भर नहीं करता, बल्कि फोन की सिस्टम सेटिंग पर आधारित है, इसलिए इसे काफी हद तक सुरक्षित माना जाता है। हालांकि ध्यान रखें कि Notification History ऑन रहने पर आपके फोन पर आने वाले सभी नोटिफिकेशन सेव होते हैं, जो प्राइवेसी से जुड़ा मुद्दा हो सकता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...