Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

मकर संक्रांतिः मां वैष्णो देवी की प्राचीन गुफा के खुलेंगे कपाट, श्रद्धालुओं में उत्साह

January 14, 2026

मकर संक्रांतिः मां वैष्णो देवी की प्राचीन गुफा के खुलेंगे कपाट, श्रद्धालुओं में उत्साह

जम्मू कश्मीर डेस्कः मकर संक्रांति के पावन अवसर पर मां वैष्णो देवी की प्राचीन गुफा के कपाट खुलने से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। बुधवार को विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत स्वर्ण-जड़ित प्राचीन गुफा के कपाट दर्शन के लिए खोले जाएंगे। यह वह शुभ क्षण है, जिसका श्रद्धालु पूरे वर्ष प्रतीक्षा करते हैं।

मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन माता रानी के विशेष दर्शन का अलग ही आध्यात्मिक महत्व होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन एवं श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा अतिरिक्त व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित दर्शन प्राप्त हो सकें। पर्व विशेष के चलते आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में और वृद्धि होने की संभावना है।

ये भी देखें :- BJP ਮਹਾਂਮੰਤਰੀ Tarun Chugh ਨੇ ਮਾਘੀ ਦੀਆਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਸਾਰਿਆਂ ਨੂੰ ਮੁਬਾਰਕਾਂ

यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता सहित सभी मूलभूत सुविधाएं सुचारू रूप से संचालित रहीं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैटरी कार सेवा भी निरंतर जारी रही।

मंगलवार को धर्मनगरी में मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिला। ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार बनी रही। मकर संक्रांति पर प्राचीन गुफा के कपाट खुलने को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार शाम 5 बजे तक करीब 12,500 श्रद्धालु आरएफआईडी कार्ड लेकर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।

ये भी पढ़ें :- Prayagraj : तालाब में डूबने से युवक समेत 4 बच्चों की मौत, इलाके में पसरा मातम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें