नेशनल डेस्क: प्रयागराज में पुरामुफ्ती थाना इलाके के केशवपुर कुसुआ गांव में 4 बच्चे तालाब में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। बच्चे एक युवक के साथ तालाब के पास खेल रहे थे। बच्चों की उम्र 10 से 11 वर्ष बताई जा रही है। एक युवक समेत चार बच्चों की डूबने से मौत के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
ये भी पढ़ें: ईरान में 2,500 के पार पहुंचा मौतों का आंकड़ा, ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा- अगर हालात नहीं सुधरे तो…
जानकारी के अनुसार, बच्चे तालाब के किनारे खेल रहे थे। तालाब के पास से उनके कपड़े और चप्पल मिले हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बच्चे खेलते-खेलते तालाब में गिर गए और किसी को पता ही नहीं चला। घटना का पता चलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। मृतकों की पहचान प्रतीक सोनकर (12) पुत्र प्रदीप सोनकर, प्रिंस सोनकर (10) पुत्र प्रदीप सोनकर, करण सोनकर (19) पुत्र राजेश सोनकर और प्रियांशु सोनकर (11) पुत्र स्व. संदीप सोनकर के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ये पता लगाने में लगी हुई है कि आखिर हादसा कैसे हुआ। वहीं मृतकों के परिजनों ने हत्या की आशंका भी जताई है।
ये भी पढ़ें: ट्रंप ने ईरान पर कसा शिकंजा, व्यापार करने वाले देशों पर लगाया टैरिफ, कहा- कूटनीति से ज्यादा असरदार टैरिफ
मेष: दिन शुभ रहेगा...