पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार इलाके में बुधवार को मकर संक्रांति के अवसर पर रिश्तेदारों से मिलने आए एक 40 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 16 साल बेटी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब वे एक-दूसरे को बचाने की कोशिश कर रहे थे। मृतकों की पहचान मुंबई के जोगेश्वरी निवासी विनायक सितम और उनकी बेटी इशिता के रूप में हुई है।
ये भी पढ़ें: ‘जल्द से जल्द ईरान छोड़ें’, भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
मिली जानकारी के मुताबिक, विनायक सितम विरार के बर्फपाड़ा इलाके में रहने वाले अपने रिश्तेदारों के घर आए थे। वे पास ही तालाब में तैरने के लिए उतरे थे। यह तालाब खदान में पानी भर जाने से बन गया था। लेकिन गहरे पानी में जाने के कारण वह डूबने लगे। अपने पिता को संकट में देख इशिता उन्हें बचाने के लिए पानी में कूद गई, लेकिन दुर्भाग्यवश दोनों ही पानी से बाहर नहीं निकल सके।
मेष: दिन शुभ रहेगा...