Air Travel Advisory: ईरान में हालात दिन-ब-दिन गंभीर होते जा रहे हैं। बीते करीब 18 दिनों से देशभर में सरकार के खिलाफ व्यापक विरोध-प्रदर्शन जारी हैं। इस बीच अमेरिका की ओर से संभावित सैन्य कार्रवाई के संकेतों ने भी क्षेत्रीय तनाव को और बढ़ा दिया है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपना एयरस्पेस आंशिक रूप से बंद कर दिया है, जिसका असर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पड़ रहा है।
ईरान में बिगड़ते हालात पर भारत भी करीबी नजर बनाए हुए है। एयरस्पेस बंद होने के चलते भारतीय विमानन कंपनियों एअर इंडिया और इंडिगो ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है।
एअर इंडिया ने दी उड़ानों में देरी की चेतावनी
एअर इंडिया ने गुरुवार को जानकारी दी कि ईरान का एयरस्पेस बंद होने के कारण उसकी कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया जा रहा है। इस वजह से उड़ानों के समय में देरी हो सकती है। एयरलाइन ने सोशल मीडिया पर बताया कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।
Due to the emerging situation in Iran, the subsequent closure of its airspace, and in view of the safety of our passengers, Air India flights overflying the region are now using an alternative routing, which may lead to delays. Some Air India flights where…
— Air India (@airindia) January 15, 2026
एअर इंडिया ने यह भी कहा कि जिन उड़ानों के लिए वैकल्पिक रूट उपलब्ध नहीं है, उन्हें रद्द किया जा सकता है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे एयरपोर्ट रवाना होने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर जांच लें। कंपनी ने असुविधा के लिए खेद जताते हुए स्पष्ट किया कि सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इंडिगो की उड़ानें भी प्रभावित
इसी तरह इंडिगो एयरलाइंस ने भी ईरान के एयरस्पेस बंद होने के चलते अपनी कुछ अंतरराष्ट्रीय सेवाओं के प्रभावित होने की जानकारी दी है। एयरलाइन का कहना है कि यह स्थिति उसके नियंत्रण से बाहर है, लेकिन यात्रियों को बेहतर विकल्प देने की कोशिश की जा रही है।
Travel Advisory
Due to the sudden airspace closure by Iran, some of our international flights are impacted. Our teams are working diligently to assess the situation and support affected customers by offering the best possible alternatives.
This development is beyond our…
— IndiGo (@IndiGo6E) January 14, 2026
इंडिगो ने प्रभावित यात्रियों को अपनी वेबसाइट के माध्यम से लचीले रीबुकिंग विकल्पों की जानकारी लेने की सलाह दी है और यात्रा योजनाओं में हुई बाधा के लिए खेद जताया है।
क्यों बंद किया गया ईरान का एयरस्पेस
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, ईरान में लगातार जारी अशांति के बीच सरकार ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अपने एयरस्पेस पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया है। हालांकि आधिकारिक अनुमति वाली कुछ उड़ानों को आने-जाने की छूट दी गई है। यह प्रतिबंध स्थानीय समय के अनुसार कई घंटों तक लागू रहने की बात कही गई है और जरूरत पड़ने पर इसे बढ़ाया भी जा सकता है।
देशभर में मार्शल लॉ, हालात बेहद गंभीर
तेज होते प्रदर्शनों को देखते हुए ईरान ने पूरे देश में मार्शल लॉ लागू कर दिया है। कई इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद हैं और सुरक्षा बलों की कार्रवाई में बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने की खबरें सामने आ रही हैं। कुछ दावों के अनुसार मृतकों की संख्या हजारों तक पहुंच सकती है।
वहीं, एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि मध्य पूर्व में स्थित अमेरिकी ठिकानों से कुछ कर्मचारियों को हटाया जा रहा है। इससे पहले ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि अगर अमेरिका ने हमला किया तो वह पड़ोसी देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना सकता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...