Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ फेम शिवानी कुमारी की बिगड़ी तबीयत, अपनों से धोखा मिलने पर आया पैनिक अटैक

January 15, 2026

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ फेम शिवानी कुमारी की बिगड़ी तबीयत, अपनों से धोखा मिलने पर आया पैनिक अटैक

एंटरटेनमेंट डेस्क: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ से चर्चा में आईं यूट्यूबर शिवानी कुमारी को लेकर एक चिंताजनक खबर सामने आई है। दो दिन पहले शिवानी को अचानक पैनिक अटैक आया, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल शिवानी अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुकी हैं, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें एक महीने तक पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है।

क्या है शिवानी की मौजूदा हालत

शिवानी कुमारी के मैनेजर अभिषेक कुमार ने मीडिया से बातचीत में उनकी हेल्थ को लेकर जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि पिछले करीब 15 दिनों से शिवानी काफी मानसिक तनाव में थीं। पारिवारिक और पड़ोस से जुड़े कुछ मामलों के कारण वह काफी परेशान चल रही थीं। एक शाम अचानक शिवानी की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और उन्हें पैनिक अटैक आ गया। इस दौरान उन्हें चक्कर आने लगे, सीने में तेज दर्द हुआ, सिरदर्द और सांस लेने में तकलीफ होने लगी। हालात को देखते हुए उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

ये भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव का नाम लेना खुशी मुखर्जी को पड़ा महंगा, 100 करोड़ रुपये का मानहानि मुकदमा दर्ज

डॉक्टरों की सलाह

अस्पताल में डॉक्टरों ने शिवानी को जरूरी इलाज और दवाइयां दीं। फिलहाल उन्हें 15 दिनों की दवाइयां दी गई हैं और कम से कम एक महीने तक आराम करने की सलाह दी गई है। मैनेजर ने बताया कि शिवानी अब पहले से बेहतर महसूस कर रही हैं और धीरे-धीरे रिकवर कर रही हैं। आने वाले दिनों में उनकी हेल्थ को लेकर और अपडेट साझा किए जाएंगे।

पहले भी आ चुके हैं पैनिक अटैक

यह पहली बार नहीं है, जब शिवानी कुमारी को पैनिक अटैक आया हो। बिग बॉस ओटीटी 3 के दौरान भी उन्हें कई बार ऐसी परेशानी का सामना करना पड़ा था। हालांकि, इस बार अपनों से मिले धोखे और लगातार तनाव के कारण उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई।

यूपी की बेटी ने बनाया बड़ा नाम

उत्तर प्रदेश के कानपुर की रहने वाली शिवानी कुमारी अपने देसी अंदाज और सादगी भरे लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त लोकप्रियता के चलते उन्हें बिग बॉस ओटीटी 3 में एंट्री का मौका मिला। शो के दौरान शिवानी ने खुलकर अपनी बात रखी और कई बड़े सेलेब्स के सामने मजबूती से खड़ी नजर आईं। शो में उनके रणवीर शौरी, सना सुल्तान खान, चंद्रिका दीक्षित सहित कई कंटेस्टेंट्स के साथ तीखे विवाद भी देखने को मिले, लेकिन शिवानी ने कभी हार नहीं मानी और अपनी अलग पहचान बनाई।

फैन्स कर रहे हैं दुआ

शिवानी की खराब तबीयत की खबर सामने आने के बाद उनके फैन्स काफी चिंतित हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं और उन्हें पूरा आराम करने की सलाह दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें: ईरान में फंसे कश्मीरी छात्र, उमर अब्दुल्ला ने जयशंकर से की बात, विदेश मंत्री ने सुरक्षा का दिया भरोसा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें