Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

आमिर खान प्रोडक्शन ने जारी किया हैप्पी पटेल का मोशन पोस्टर, कल सिनेमाघरों में देगी दस्तक

January 15, 2026

आमिर खान प्रोडक्शन ने जारी किया हैप्पी पटेल का मोशन पोस्टर, कल सिनेमाघरों में देगी दस्तक

एंटरटेनमेंट डेस्क: हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस देश के सबसे भरोसेमंद और चर्चित बैनर आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ बन रही है और इसी वजह से ये साल की सबसे ज़्यादा इंतज़ार की जाने वाली फिल्मों में से एक बन चुकी है। प्रोजेक्ट के ऐलान के बाद से ही फैंस इसकी रिलीज़ का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। ट्रेलर और गाने पहले ही एक्साइटमेंट बढ़ा चुके हैं और साफ कर दिया है कि ये एक अलग तरह की, क्विर्की और थ्रिल से भरी स्पाई कॉमेडी होने वाली है। फिल्म में लीड रोल में हैं एक्टर-कॉमेडियन वीर दास, और इसी फिल्म से वो बतौर डायरेक्टर भी अपना डेब्यू कर रहे हैं।

एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए मेकर्स ने रिलीज़ से ठीक पहले फिल्म का नया मोशन पोस्टर भी शेयर किया है। इस पोस्टर में वीर दास और मोना सिंह बिल्कुल अलग और हटके अंदाज़ में नजर आ रहे हैं। माहौल थोड़ा डरावना है क्योंकि मोना के हाथ में चाकू है और सामने वीर दास घबराए हुए नजर आते हैं। वहीं पीछे उठती रहस्यमयी भाप में लिखा 3 डेज टू गो है, जो फिल्म को लेकर सस्पेंस और बढ़ा रहा है।

मोशन पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा- 3 दिन बाद मामा से मिलने ज़रूर आना! वरना 🔪थियेटर्स में मिलते हैं इस फ्राइडे। #HappyPatelKhatarnakJasoos”

आमिर खान प्रोडक्शंस ने लगान, तारे ज़मीन पर, दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार जैसी असरदार और अलग सोच वाली फिल्मों के साथ हमेशा नए स्टैंडर्ड सेट किए हैं। इसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए यह बैनर हैप्पी पटेलः खतरनाक जासूस के लिए एक बार फिर मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन और अभिनेता वीर दास के साथ जुड़ रहा है। अपनी दुनियाभर में पसंद की जाने वाली कॉमेडी स्पेशल्स और गो गोआ गॉन, बदमाश कंपनी और दिल्ली बेली जैसी यादगार फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले वीर दास की यह आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ दिल्ली बेली के बाद दूसरी फिल्म है, जिससे यह प्रोजेक्ट बैनर की सबसे ज़्यादा चर्चित फिल्मों में से एक बन गया है। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी हैप्पी पटेल का निर्देशन वीर दास कर रहे हैं और यह फिल्म 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें